Sports News

Rohit sharma record 2024, रोहित शर्मा ने तोड़ा सौरव गांगुली का रिकॉर्ड, सचिन से बस इतने पीछे

Published by

rohit sharma record 2024, नई दिल्ली। रोहित शर्मा ने भले ही आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया हो, लेकिन एक छोर पर रोहित शर्मा को टिके रहे, लेकिन उनके जोड़ीदार उन्हें छोड़ छोड़कर जाते रहे। काफी देर बाद उन्हें रवींद्र जडेजा का सा​थ मिला, जिनके साथ मिलकर उन्होंने पारी को आगे बढ़ाया।

 

इस बीच रोहित शर्मा ने जैसे ही अपने 66 रन पूरे किए, उन्होंने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया है। ये रिकॉर्ड दादा ने साल 2008 में बनाया था।

रोहित शर्मा ने 66 रन बनाते ही गांगुली को पीछे छोड़ा

 

रोहित शर्मा ने आज के मैच में जैसे ही 66 रन बनाए, उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सौरव गांगुली से ज्यादा रन हो गए हैं। अब वे भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे नंबर के बल्लेबाज हो गए हैं। ध्यान रखिएगा, यहां हम टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैचों की बात कर रहे हैं। सौरव गांगुली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 424 मुकाबले खेलकर 18575 रन बनाए थे। साल 2008 में उन्होंने क्रिकेट से अलविदा कह दिया था। यानी उन्हें रिटायर हुए करीब 16 साल हो गए हैं।

रोहित ने बनाए हैं 18576 से ज्यादा इंटरनेशनल रन

 

रोहित शर्मा ने अब इंटरनेशनल क्रिकेट में 469 मैच खेलकर 18575 से ज्यादा रन बना लिए हैं। उनके आंकड़ों की बात करें तो उन्होंने 56 टेस्ट मैच खेलकर 3827 से ज्यादा रन बनाए हैं। वहीं वनडे में उन्होंने 262 मैच खेलकर 10709 रन बनाने का काम किया है। टी20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा ने 151 मुकाबले खेलकर 3974 रन बनाने का काम किया है।

सचिन तेंदुलकर अभी भी नंबर एक पर काबिज

 

भारत के लिए हिटमैन से ज्यादा रन बनाने वाले अब तीन ही बल्लेबाज बचे हैं। भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं। उनके नाम 664 मैचों में 34357 रन दर्ज हैं। वहीं दूसरे नंबर पर इस वक्त विराट कोहली हैं।

 

कोहली ने 522 मुकाबले खेलकर 26733 रन बनाने का काम किया है। इसके बाद नंबर आता है राहुल द्रविड़ का, उन्होंने 509 मैच खेलकर इंटरनेशनल क्रिकेट में 24208 रन बनाए हैं। अब देखना होगा कि रोहित कितने और रन बनाने में कामयाब होते हैं।

 

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

1 hour ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

12 hours ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

15 hours ago

भारत के दिग्गज ऑलराउंडर का हुआ निधन

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सैयद आबिद अली का बुधवार को 83 वर्ष की उम्र… Read More

2 days ago

IPL 2025 : ऐसी हो सकती है CSK की प्लेइंग इलेवन, 2 स्टार ऑलराउंडर पर लटकी तलवार!

JYNEWS-IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का रोमांच एक बार फिर शुरू होने वाला है,… Read More

4 days ago

World Cup 2027 : ये 3 युवा सितारे जो बना सकते हैं भारत को चैंपियन

JYNEWS : World Cup 2027 : क्रिकेट भारत में सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक… Read More

4 days ago