Sports News

Rohit Sharma Record : रोहित शर्मा ने बनाया सबसे बड़ा कीर्तिमान, बने नंबर वन

Published by

Rohit Sharma Record : वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल के बाद पहली बार वनडे के लिए मैदान में उतरे रोहित शर्मा ने आज श्रीलंका के खिलाफ एक और नया कीर्तिमान रच दिया। हिटमैन रोहित शर्मा का टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल जीतने बाद पहला ही मुकाबला है। श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए रोहित शर्मा ने ऐसा कीर्तिमान रच दिया है, जिसका पीछा कर पाना अब आसान नहीं रह गया है। वे दुनिया के ऐसे पहले कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने कप्तान के तौर पर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाए हैं।

Rohit Sharma Record : रोहित शर्मा ने कप्तान के तौर पर लगाए हैं सबसे ज्यादा सिक्स

इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान रोहित शर्मा अब सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन का कीर्तिमान ध्वस्त कर दिया। ये कारनामा रोहित ने तब किया, जब श्रीलंका के खिलाफ आज कोलंबो में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में अपना तीसरा सिक्स लगाया। रोहित शर्मा ने अब तक कप्तान के तौर पर कुल 124 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसमें उनके नाम अब 234 सिक्स आ चुके हैं। वहीं बात अगर इयोन मोर्गन की करें तो उन्होंने इंग्लैंड के लिए 198 मैचों में कप्तानी करते हुए 233 सिक्स लगाने का काम किया था।

Rohit Sharma Record : भारत के एमएस धोनी तीसरे नंबर पर काबिज

रोहित शर्मा और इयोन मोर्गन के बाद की बात की जाए तो यहां पर भारत के ही एमएस धोनी मौजूद हैं। उन्होंने भारत के लिए 332 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी की है। इस दौरान उनके बल्ले से 211 सिक्स आए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग की बात की जाए तो उन्होंने अपने करियर के दौरान 324 मैचों में कप्तानी करते हुए 171 सिक्स लगाए हैं। यानी अगर इन सभी कप्तानों की बात की जाए तो रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा सिक्स तो लगाए ही हैं, साथ ही इन सभी से कम मुकाबले ही खेले हैं। यानी इस लिहाज से भी रोहित शर्मा के लिए ये एक बड़ी उपलब्धि है।

Rohit Sharma Record : रोहित शर्मा के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में ​बतौर खिलाड़ी कितने सिक्स

रोहित शर्मा के करियर की बात की जाए तो उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 59 मैच खेलकर अब तक कुल 84 सिक्स लगाए हैं। वहीं वनडे में उन्होंने 262 मैच खेलकर 323 सिक्स लगाने का काम किया है। टी20 इंटरनेशनल की बात की जाए तो वहां पर हिटमैन ने 159 मुकाबले खेलकर 205 सिक्स लगाए हैं। हालांकि ये बतौर खिलाड़ी उनके कीर्तिमान हैं, कप्तान के तौर पर नहीं।

रोहित शर्मा ने अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से तो रिटायरमेंट ले लिया है, लेकिन अभी वे आने वाल कुछ साल तक वनडे और टेस्ट खेलते हुए नजर आएंगे और उम्मीद है कि कुछ साल तो वे कप्तान भी रहेंगे। ऐसे में उनके सिक्स और भी ज्यादा बढ़ने की संभावना है। देखना होगा कि वे कितने आगे तक जाते हैं और क्या फिर कोई दूसरा कप्तान उनका ये कीर्तिमान ध्वस्त कर पाता है या फिर रोहित शर्मा ही नंबर वन की कुर्सी पर काबिज रहेंगे।

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

Rohit sharam : बड़ी खबर क्या रोहित शर्मा बने रहेंगे टेस्ट कप्तान आया बड़ा अपडेट

JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More

1 hour ago

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

3 hours ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

12 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

13 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

24 hours ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

1 day ago