Rohit Sharma: रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

Published by

Rohit Sharma: वर्ल्ड कप 2023 में जरूर भारतीय टीम को निराशा हाथ लगी है, लेकिन पूरे टूर्नामेंट के दौरान रोहित शर्मा की कप्तानी और बल्लेबाजी की धूम रही। यही वजह है कि हर कोई उनकी सराहना कर रहा है।

 

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर भी उनके खेल से काफी प्रभावित हैं और उनकी जमकर सराहना की है। पूर्व क्रिकेटर ने एनआई के साथ हुई खास बातचीत के दौरान कहा है कि, ‘रोहित शर्मा ने कप्तानी में उम्दा काम किया है। आईपीएल के दौरान पांच बार खिताब पर कब्जा जमाना कोई आसान काम नहीं है।

वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भी भारतीय टीम का ही बोलबाला रहा। निर्णायक मुकाबले से पूर्व मेरे विचार थे कि मैच का रिजल्ट जो भी आए भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में एक चैंपियन टीम की तरह शिरकत की है।’

पूर्व सलामी बल्लेबाज ने आगे कहा, ‘एक मुकाबला रोहित शर्मा की कप्तानी या पूरे टीम के खेल को खराब नहीं दर्शाता है। उन्होंने शुरुआती 10 मुकाबलों में लाजवाब प्रदर्शन किया, सिर्फ एक मुकाबले में खराब प्रदर्शन से उन्हें खराब कप्तान कहना उचित नहीं है। अगर वह अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं तो उन्हें आगामी टी20 वर्ल्ड कप में टीम की अगुवाई करनी चाहिए। कप्तानी एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। कप्तान के लिए टीम में स्थायी जगह होनी चाहिए और पक्की जगह निरंतर प्रदर्शन से मिलती है।’

 

गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा की मौजूदा उम्र पर भी अपना विचार साझा किया है। उनका कहना है, ‘उम्र को पैमाना नहीं बनाना चाहिए। खिलाड़ी को फॉर्म के आधार पर टीम में शामिल या बाहर किया जाना चाहिए।

 

रिटायरमेंट की आजादी खिलाड़ी को होनी चाहिए। कोई दूसरा शख्स किसी खिलाड़ी को रिटायरमेंट के लिए मजबूर नहीं कर सकता है। चयनकर्ताओं के पास अधिकार है कि वह किसी खिलाड़ी को फॉर्म के आधार पर चुने या ना चुने, लेकिन आप उसका उससे खेल नहीं छीन सकते हैं।’

Recent Posts

Rohit sharam : बड़ी खबर क्या रोहित शर्मा बने रहेंगे टेस्ट कप्तान आया बड़ा अपडेट

JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More

6 hours ago

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

8 hours ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

16 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

18 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

1 day ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

1 day ago