Rohit Sharma IPL 2025 : रोहित शर्मा की 2025 के IPL इस टीम में हो सकती है एंट्री

Rohit Sharma IPL 2025 : रोहित आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं, उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। वहीं आईपीएल 2024 में रोहित की जगह हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडिया का नया कप्तान बनाया गया था। जिस पर फैंस ने काफी नाराजगी जाहिर की थी। वहीं अब आईपीएल 2025 से पहले अटकलें लगाई जा रही हैं कि रोहित नए सीजन से पहले मुंबई इंडियंस का साथ छोड़कर नई टीम में एंट्री कर सकते हैं।

Rohit Sharma IPL 2025 : लखनऊ सुपर जायंट्स में जा सकते हैं रोहित शर्मा

ऐसी खबरें पढ़ने के लिये Group को Join करें
ऐसी खबरें पढ़ने के लिये Whatsapp Channel को Follow करें

कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के साथ अपना कार्यकाल खत्म करके लखनऊ सुपर जायंट्स में जा सकते हैं। क्योंकि पिछले साल लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन केएल राहुल की कप्तानी बेहद खराब रहा था। इस दौरान एलएसजी के मलिक और केएल राहुल के बीच थोड़ा विवाद भी हो गया था। जिसके बाद से अटकलें लगाई जा रही थी कि एलएसजी भी केएल राहुल को रिप्लेस कर सकती है।

Rohit Sharma Captain
Rohit Sharma Captain

हालांकि अगर रोहित शर्मा की एलएसजी में एंट्री होती है तो देखने वाली बात होगी कि क्या उनको टीम का कप्तान बनाया जाता है। बता दें, अभी तक इन सब खबरों पर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन नए सीजन से पहले ये अटकलें अब तेज होती हुई दिखाई दे रही हैं।

Rohit Sharma IPL 2025 : टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से ले चुके हैं संन्यास

रोहित शर्मा की कप्तानी में इस बार भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब अपने नाम किया था। भारत को विश्व जिताने के बाद रोहित ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। हालांकि अभी रोहित भारतीय वनडे और टेस्ट टीम की कप्तानी कर रहे हैं।