Sports News

Rohit Sharma : रोहित शर्मा की इस खबर से फैंन हुए गदगद

Published by

JY News : Rohit Sharma : अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले रोहित को लेकर उनके बचपन के कोच ने बड़ी बात कह डाली है। कोच का कहना है कि मैं वादा करता हूं कि रोहित 2027 में होने वाले वर्ल्ड कप में जरूर खेलेंगे।

Rohit Sharma :  खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप’

रोहित शर्मा के बचपन के कोच ने ‘दैनिक जागरण’ के साथ बातचीत करते हुए कहा, “मैं वादा करता हूं कि रोहित शर्मा 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में जरूर खेलेंगे। जिस तरह का क्रिकेट रोहित खेल रहे हैं वो काबिले-तारीफ है।” रोहित शर्मा ने इसी साल जून में अपनी अगुवाई में टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बनाया था। इसके साथ ही 2023 में खेले गए 50 ओवर के विश्व कप में भी रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था।

Rohit Sharma :  जबरदस्त फॉर्म में रोहित

रोहित शर्मा का बल्ला पिछले कुछ समय से जमकर बोल रहा है। 2023 वनडे वर्ल्ड कप में हिटमैन ने टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम किरदार निभाया था। इस साल भी अब तक खेले तीन वनडे मैचों में रोहित के बल्ले से 157 रन निकले हैं। रोहित ने इस साल 50 ओवर के फॉर्मेट में 141.44 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की धुनाई की है। वहीं, बात अगर साल 2023 की करें, तो हिटमैन ने कुल 26 पारियों में 52.29 के औसत से खेलते हुए 1255 रन ठोके थे। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और 9 अर्धशतक निकले थे।

Rohit Sharma :  बांग्लादेश को चटाई धूल

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने हाल ही में बांग्लादेश को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया था। भारतीय टीम ने दूसरे टेस्ट को महज दहाई दिन में खत्म कर दिया था। रोहित की अटैकिंग कप्तानी की हर तरफ जमकर तारीफ हुई थी। हिटमैन ने दूसरी इनिंग में सिर्फ 11 गेंदों पर 23 रन की छोटी, लेकिन धमाकेदार पारी खेली थी। रोहित ने अपनी इनिंग का आगाज ही दो जोरदार छक्कों के साथ किया था और वह यह कारनामा करने वाले पहले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे।

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

5 minutes ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

2 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

12 hours ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

15 hours ago

भारत के दिग्गज ऑलराउंडर का हुआ निधन

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सैयद आबिद अली का बुधवार को 83 वर्ष की उम्र… Read More

2 days ago

IPL 2025 : ऐसी हो सकती है CSK की प्लेइंग इलेवन, 2 स्टार ऑलराउंडर पर लटकी तलवार!

JYNEWS-IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का रोमांच एक बार फिर शुरू होने वाला है,… Read More

4 days ago