Sports News

ICC रैंकिंग में रोहित शर्मा और ऋषभ पंत को हुआ भयंकर नुकसान

Published by

नई दिल्ली। ICC आईसीसी की ओर से नई रैंकिंग जारी कर दी गई है। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने लंबी छलांग मारी है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और ऋषभ पंत को हल्का सा नुकसान हुआ है। इस बार की रैंकिंग में काफी ज्यादा उलटफेर हो गए हैं।

ICC आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज

आईसीसी की ओर से जारी की गई टेस्ट रैंकिंग में इंग्लैंड के जो रूट पहले नंबर पर काबिज हैं। उनकी रेटिंग इस वक्त 899 की है। बात अगर दूसरे नंबर की करें तो वहां पर न्यूजीलैंड के ​केन विलियमसन हैं। उनकी रेटिंग 829 की है। इस बीच बड़ा कमाल ये हुआ है कि यशस्वी जायसवाल ने तीसरे नंबर पर छलांग मार दी है। वे अब दो स्थानों की छलांग के साथ ही तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उनकी रेटिंग अब बढ़कर 792 की हो गई है। ये जायसवाल की ऑल टाइम हाई रैंकिंग और रेटिंग है। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में उन्होंने दोनों पारियों में अर्धशतक लगाने का काम किया था।

विराट कोहली ने मारी पांच स्थानों की छलांग

स्टीव स्मिथ अपनी नंबर चार की कुर्सी बचाने में सफल रहे हैं। वे 757 की रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर बने हुए हैं। इस बीच उस्मान ख्वाजा को भी दो स्थानों का फायदा मिला है। वे अ​ब 728 की रेटिंग के साथ नंबर पांच पर पहुंच गए हैं। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एक साथ छह स्थानों की छलांग मारी है और वे अब वे सीधे नंबर छह पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग बढ़कर अब 724 की हो गई है।

ऋषभ पंत को भी हुआ नुकसान’

पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को भी एक स्थान का फायदा हुआ है। वे अ 720 की रेटिंग के साथ नंबर सात पर हैं। मार्नस लाबुशेन की रेटिंग भी 720 की है और वे भी नंबर सात पर हैं। इस बीच टीम इंडिया के विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को हल्का सा नुकसान हुआ है। वे अब 718 की रेटिंग क साथ नंबर 9 पर चले गए हैं। उन्हें तीन पायदान नीचे आना पड़ा है। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल की रेटिंग भी 718 की है और वे नंबर 9 पर हैं।

रोहित शर्मा को भारी नुकसान, सीधे 15वें स्थान पर पहुंचे

श्रीलंका के कामेंदु मेंडिस ने भी कमाल का खेल दिखाते हुए पांच स्थानों की छलांग मारी है। वे अब 716 की रेटिंग के साथ नंबर 11 पर हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम को एक स्थान का नुकसान हुआ है, वे 712 की रेटिंग के साथ नंबर 12 पर चले गए है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की बात करें तो उन्हें काफी नुकसान हुआ है। वे अब 693 की रेटिंग के साथ नंबर 15 पर चले गए हैं।

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

4 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

5 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

16 hours ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

19 hours ago

भारत के दिग्गज ऑलराउंडर का हुआ निधन

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सैयद आबिद अली का बुधवार को 83 वर्ष की उम्र… Read More

3 days ago

IPL 2025 : ऐसी हो सकती है CSK की प्लेइंग इलेवन, 2 स्टार ऑलराउंडर पर लटकी तलवार!

JYNEWS-IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का रोमांच एक बार फिर शुरू होने वाला है,… Read More

4 days ago