Sports News

Rohit-sharma : इस खिलाड़ी ने इस लिये रोहित शर्मा को बताया दुनिया के नंबर 1 कप्तान, जानें

Published by

JYNEWS, नई दिल्ली। rohit-sharma : तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कमाल किया। बावजूद इसके युवा तेज गेंदबाज आकाशदीप ने रोहित शर्मा को दुनिया का नंबर 1 कप्तान बताया है। साथ में जस्सी को युवा खिलाड़ी ने ब्रह्मास्त्र बताया है।

rohit-sharma : जसप्रीत बुमराह ब्रह्मास्त्र- आकाशदीप

 

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए BCCI बीसीसीआई ने युवा तेज गेंदबाज आकाशदीप को भी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए चुना था। इस खिलाड़ी ने भी ऑस्ट्रेलियाई धरती पर खासा प्रभावित किया।

 

हाल ही में एक इंटरव्यू का हिस्सा बने आकाश ने बताया कि जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के लिए ब्रह्मास्त्र हैं। उनके स्पेल हमारे लिए बहुत अहम हैं। हर जेनरेशन में एक बेहतरीन खिलाड़ी होता है और ये युग बुमराह का है। बुमराह जिस चीज को छूते हैं सोना बन जाती है।

 

टीम को उनके ऊपर काफी भरोसा है। वह विश्व नंबर 1 गेंदबाज हैं, जो किसी भी परिस्थिति में टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। वह बल्लेबाजों को परेशान कर उन्हें आउट करने में माहिर हैं। बुमराह अच्छी तरह जानते हैं कि उन्हें बल्लेबाजों को कब कहां और कैसे गेंदबाजी करनी है। उनके लिए खुद के आंकड़े जरूरी नहीं, बल्कि बुमराह के लिए टीम पहली प्राथमिकता है।

rohit-sharma :  रोहित दुनिया के नंबर 1 कप्तान

आकाशदीप ने अपने इंटरव्यू में जसप्रीत बुमराह के अलावा रोहित शर्मा की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि रोहित भाई से बेहतर फिलहाल कोई कप्तान नहीं है। वे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं। मैं काफी लकी हूं कि मैंने उनकी कप्तानी में भारत के लिए डेब्यू किया। बीजीटी में उन्होंने हमेशा की तरह खेला। लेकिन किस्मत उनके साथ नहीं थी।

 

एक महान नेता यही करता है कि वह अपने से पहले टीम को प्राथमिकता दे। रोहित की कप्तानी की वजह से नए खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन करना आसान हो गया है। वह चीजों को कठोर नहीं बनाते। वह हमारी गेंदबाजी विभाग की रीढ़ हैं। वह हमेशा गेंदबाजों का मागर्दशन करते रहते हैं।

 

बता दें कि आकाशदीप ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के 2 मैच में 5 विकेट अपने नाम किए थे।

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

56 minutes ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

2 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

13 hours ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

16 hours ago

भारत के दिग्गज ऑलराउंडर का हुआ निधन

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सैयद आबिद अली का बुधवार को 83 वर्ष की उम्र… Read More

2 days ago

IPL 2025 : ऐसी हो सकती है CSK की प्लेइंग इलेवन, 2 स्टार ऑलराउंडर पर लटकी तलवार!

JYNEWS-IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का रोमांच एक बार फिर शुरू होने वाला है,… Read More

4 days ago