Sports News

Rishi Dhawan : सीरीज खत्म होते ही इस खिलाड़ी ने लिया संन्यास

Published by

JYNEWS, Rishi Dhawan : इस खेल ने मुझे अपार खुशी और अनगिनत यादें दी हैं जो हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब रहेंगी।’भारत के पूर्व ऑलराउंडर ऋषि धवन ने आधिकारिक तौर पर व्हाइट फॉर्मेट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है।

 

34 साल के खिलाड़ी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए यह घोषणा की। उनकी यह घोषणा हिमाचल प्रदेश के विजय हजारे ट्रॉफी (VHT) के ग्रुप स्टेज से बाहर होने के ठीक बाद हुई।

 

धवन ने अपने बयान में लिखा, ‘मैं भारी मन से भारतीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करना चाहता हूं। हालांकि मुझे इसका कोई पछतावा नहीं है। इस खेल ने मुझे अपार खुशी और अनगिनत यादें दी हैं जो हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब रहेंगी।’

धवन का इंटरनेशनल रिकॉर्ड

2016 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले धवन ने तीन वनडे और एक टी-20 मैच में भारत का प्रतिनिधित्व किया। हालांकि इंटरनेशनल लेवल पर उन्होंने ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

 

एक बेहतरीन सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर के तौर पर उन्होंने 2021 में हिमाचल प्रदेश को अपने पहले विजय हजारे ट्रॉफी खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

घरेलू क्रिकेट में खूब चमके धवन

घरेलू क्रिकेट में लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज करने वाले धवन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 4800 से ज्यादा रन बनाए और 353 विकेट भी अपने नाम लिए। उनका लिस्ट ए रिकॉर्ड भी बेहद प्रभावशाली है, जिसमें उन्होंने 2,906 रन और 186 विकेट दर्ज किए। धवन आईपीएल में भी एक जाना-पहचाना चेहरा रहे हैं, जहां उन्होंने मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी टीमों के लिए खेला है। हालांकि आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला।

धवन ने लोगों का जताया आभार

अपने सफर पर बात करते हुए धवन ने अपने करियर में योगदान देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ‘साधारण शुरुआत से लेकर सबसे बड़े मंचों पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात रही है।

क्रिकेट मेरा जुनून रहा है और हर सुबह उठने का मेरा कारण रहा है। मैं अपने सभी कोच, मेंटॉर, टीम के साथी और सहयोगी स्टाफ को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने मेरा करियर बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है।’

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

Rohit sharam : बड़ी खबर क्या रोहित शर्मा बने रहेंगे टेस्ट कप्तान आया बड़ा अपडेट

JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More

5 hours ago

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

7 hours ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

16 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

17 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

1 day ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

1 day ago