Sports News

LSG vs GT IPL 2024 : राहुल की असली परीक्षा होगी आज, जानें कौन सी टीम किस पर रहेगी भारी

Published by

LSG vs GT IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने होंगी। ये मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच में केएल राहुल की कप्तानी का असली इम्तिहान होने वाला है। दरअसल, गुजरात टाइटंस के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के आंकड़े काफी चौंकाने वाले हैं।

लखनऊ में राहुल का असली इम्तिहान

लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल में अभी तक 4 मैच खेले गए हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि इन चारों मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने बाजी मारी है। इसका मतलब ये कि लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने गुजरात टाइटंस को अभी तक एक बार भी नहीं हराया है। ऐसे में केएल राहुल आज इस इंतजार को खत्म करने के लिए मैदान पर उतरेंगे।

इकाना के मैदान पर सीजन का दूसरा मैच

लखनऊ सुपर जायंट्स इस सीजन में अपने होम ग्राउड पर ये दूसरा मैच खेलेगी। इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस मैदान पर पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला खेला था। इस मैच में लखनऊ की टीम ने पंजाब किंग्स को 21 रनों से हराया था। ये एक हाईस्कोरिंग मैच था। इस मुकाबले में लखनऊ ने पहले बैटिंग करते हुए 199 रन बनाए, जिसके जवाब में पंजाब किंग्स 178 रन ही बना पाई।

IPL 2024 के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड-

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, रॉबिन मिंज, केन विलियमसन, अभिनव मंधार, साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, अजमतुल्लाह उमरजई, शाहरुख खान, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, कार्तिक त्यागी, शशांत मिश्रा, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, साई किशोर, उमेश यादव, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा और मानव सुथार।

लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डि कॉक, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, देवदत्त पडिक्कल, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, क्रुणाल पांड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, शमर जोसेफ, मयंक यादव, मोहसिन खान, के.गौतम, अर्शिन कुलकर्णी, एम.सिद्धार्थ, एश्टन टर्नर, मैट हेनरी, मोहम्मद अरशद खान।

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

Rohit sharam : बड़ी खबर क्या रोहित शर्मा बने रहेंगे टेस्ट कप्तान आया बड़ा अपडेट

JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More

3 hours ago

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

5 hours ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

14 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

15 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

1 day ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

1 day ago