Team India schedule 2024
Pitch Report: भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे मैच 7 अगस्त को कोलंबो के आर प्रेमदासा मैदान पर खेला जाएगा। टीम इंडिया अभी सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही है। भारतीय टीम को दूसरे वनडे मैच में 32 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। जबकि पहला मुकाबला टाई रहा था। अब सीरीज हारने से बचने के लिए टीम इंडिया को तीसरा मुकाबला हर हाल में जीतना होगा।
Pitch Report: टॉस का रोल होगा अहम
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच पर पहले दोनों मैचों में स्पिनर्स ने कमाल का प्रदर्शन किया है। दूसरे वनडे मैच में जेफरी वांडरसे टीम इंडिया के लिए बुरा सपना साबित हुए थे और उन्होंने 6 विकेट हासिल किए थे। कोलंबो की पिच पर पहले बैटिंग करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है, क्योंकि बाद में पिच स्लो हो जाती है। तीसरे वनडे में भी पिच धीमी होने की संभावना है। ऐसे में टॉस का रोल अहम हो सकता है। श्रीलंका ने पहले दोनों वनडे मैचों में टॉस जीता था। टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग ही करना चाहेगी, क्योंकि बाद में बैटिंग करना मुश्किल हो जाता है।
Pitch Report: कोलंबो में खेले गए हैं इतने मुकाबले
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में अभी तक कुल 162 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 89 में पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं। वहीं 65 मैचों में बाद में चेज करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। इस मैदान पर पहली बार का औसत स्कोर 231 रन और दूसरी पारी का औसत स्कोर 190 रन है।
यहां पर सबसे बड़ा 375 रनों का स्कोर भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ बनाया था। वहीं सबसे कम 50 रनों का स्कोर श्रीलंका ने भारत के खिलाफ बनाया था। 292 रनों का हाईएस्ट टोटल चेज श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था।
Pitch Report: श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, ऋषभ पंत, खलील अहमद, रियान पराग ,हर्षित राणा।
JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More
Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More
JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More
IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More