अमरोहा। जागरूक यूथ न्यूज Jagruk Youth News की ओर से भीषण गर्मी में पक्षियों की भूख-प्यास बुझाने के लिए एक विशेष अभियान एक मई 2024 से शुरू कर रहे है। इसका नाम है ‘पक्षियों की भूख-प्यास मिटाये अभियान’। इस अभियान के तहत पक्षियों के लिये इस गर्मी में पानी और दाने से इनकी भुख मिटाई जा सके। आप भी इस अभियान का हिस्सा बने और पक्षियों की मदद करें।
हर रोज सुबह अपने घर की छत पर पक्षियों को पानी पिलाने के लिए कटोरी या सकोरे में पानी भरकर रखेंगे और दाना भी डालेंगे। इस भीषण गर्मी में पशु-पक्षी सबसे ज्यादा परेशान हैं। पेड़-पौधों की कमी के कारण न तो उन्हें धूप से राहत मिल पाती है और न ही उनकी प्यास बुझती है।
पशु-पक्षियों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी के लिए खासकर पक्षियों को कहीं भी परेशान देखा जा रहा है। पशु-पक्षियों को अपनी प्यास बुझाने के लिए पानी के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए जरूरी है कि सभी जिस तरह अपनी प्यास बुझाने के लिए पानी या अन्य पेय पदार्थ का सहारा लेते हैं, इन बेजुबानों के लिए छत पर सकोरे आदि रखें। उनके ठहरने के लिए घोंसला बनाएं। इससे ज्यादा पुण्य का कार्य कोई दूसरा नहीं हो सकता।
पक्षियों को बचाने के लिए पेड़-पौधे लगा कर उनके लिए प्राकृतिक माहौल तैयार करें। घर और कहीं भी आसपास पेड़ों पर घोंसले लगाएं और उनके दाना-पानी की व्यवस्था करें। आप सभी को पक्षियों के संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। इस अभियान में जुड़ने के लिये अपने आसपास वालों को प्रेरित करें। तपती धूप में दाने-पानी के लिए उड़ते पक्षियों की भूख-प्यास मिटाइये। आप हमें अपनी तस्वीरें और वीडियो हमें अपने शहर व अपने नाम के साथ 6396964048 पर WhatsApp कीजिए।
JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More
Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More
JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More
IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More