Sports News

इस साल सर्वाधिक रन बनाने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज, जानें रोहित शर्मा की स्थिीत

Published by

JYNEWS, Most ODI Runs 2024 : वनडे क्रिकेट में भारत के लिए यह साल कुछ खास नहीं रहा। 2024 में टीम इंडिया को 50 ओवर के फॉर्मेट में ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला। श्रीलंका के खिलाफ खेली गई सीरीज में भी भारतीय टीम को 0-2 से हार का मुंह देखना पड़ा। आइए आपको बताते हैं इस साल एकदिवसीय क्रिकेट में भारत की ओर से किन पांच बल्लेबाजों के बल्ले से निकले सर्वाधिक रन।

1. रोहित शर्मा

Rohit Sharma IPL 2025

भारत की ओर से वनडे क्रिकेट में इस साल सर्वाधिक रन रोहित शर्मा के बल्ले से निकले। रोहित ने 3 मैचों में 52 की औसत और 141 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 157 रन ठोके। इस दौरान रोहित का सर्वाधिक स्कोर 64 रन रहा। रोहित को हमेशा से ही यह फॉर्मेट वैसे भी खूब रास आया है।

 

2. अक्षर पटेल

साल 2024 में टीम इंडिया की तरफ से एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर अक्षर पटेल रहे। अक्षर ने 3 मैचों में 26 की औसत और 73 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 79 रन बनाए। हालांकि, अक्षर के बल्ले से इस साल वनडे में कोई शतक या फिर अर्धशतक नहीं निकला।

3. विराट कोहली

Virat Kohli

साल 2023 में वनडे क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने वाले विराट कोहली का इस साल 50 ओवर के फॉर्मेट में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। हालांकि, इसके बावजूद वह भारत की ओर से 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर रहे। कोहली ने 3 मैचों में 19 की औसत और 84 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 58 रन बनाए।

4. शुभमन गिल

Shubman Gill

शुभमन गिल के लिए यह साल तीनों ही फॉर्मेट में कमाल का रहा। हालांकि, वनडे फॉर्मेट में गिल के हाथ ज्यादा कामयाबी नहीं लगी। इस साल खेले 3 एकदिवसीय मैचों में गिल ने 19 की औसत और 61 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 57 रन ठोके।

5. वॉशिंगटन सुंदर

वनडे क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें नंबर पर वॉशिंगटन सुंदर का नाम रहा। सुंदर ने साल 2024 में खेले 3 मैचों में 50 रन ठोके। उनका बैटिंग औसत 16 और स्ट्राइक रेट 72 का रहा।

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

1 hour ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

12 hours ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

15 hours ago

भारत के दिग्गज ऑलराउंडर का हुआ निधन

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सैयद आबिद अली का बुधवार को 83 वर्ष की उम्र… Read More

2 days ago

IPL 2025 : ऐसी हो सकती है CSK की प्लेइंग इलेवन, 2 स्टार ऑलराउंडर पर लटकी तलवार!

JYNEWS-IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का रोमांच एक बार फिर शुरू होने वाला है,… Read More

4 days ago

World Cup 2027 : ये 3 युवा सितारे जो बना सकते हैं भारत को चैंपियन

JYNEWS : World Cup 2027 : क्रिकेट भारत में सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक… Read More

4 days ago