नई दिल्ली/बिजनौर। नेटवर्क
भारतीय महिला क्रिकेट टीम Indian women’s cricket team में वनडे सीरीज और वर्ल्ड कप के लिए हुआ है। मेघना सिंह Meghna Singh वनडे न्यूजीलैंड में खेलेंगी तो वहीं उसके बाद वर्ल्ड कप भी न्यूजीलैंड में खेला जाएगा।
यूपी जनपद के बिजनौर कोतवाली देहात निवासी महिला क्रिकेटर मेघना सिंह का चयन मेघना सिंह भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए चयन हुआ था। मेघना सिंह पुत्री विजयवीर सिंह ने आस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच खेलकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। महिला क्रिकेटर मेघना सिंह का चयन भारतीय महिला क्रिकेट टीम में वनडे और वर्ल्ड कप के लिए हुआ है। मेघना सिंह पहले न्यूजीलैंड में वनडे खेलेंगी और बाद में वर्ल्ड कप भी न्यूजीलैंड में खेलेंगी।

बिजनौर के लोगों में खुशी की लहर
जनपद का नाम रोशन करने वाली मेघना सिंह को क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी। जानकारी के अनुसार मेघना सिंह पिछले कई सालों से नेहरू स्टेडियम में क्रिकेट के गुर सीख रही थीं। मेघना नेहरू स्टेडियम में लड़कों के साथ क्रिकेट खेलती थीं। मेघना सिंह ऑलराउंडर हैं। मध्यम गति की तेज गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी भी करती हैं।