Sports News

Jasprit Bumrah : भारत के इस खिलाड़ी ने चालाकी से ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज को दी मात, जानें

Published by

Jasprit Bumrah : T-20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जिसका पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 181 रन ही बना सकी और 24 रन से मुकाबला हार गई।

 

एक समय ऐसा था जब ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने विस्फोटक पारी खेलकर टीम इंडिया की चिंता बढ़ा दी थी। हेड 16वें ओवर तक शानदार बल्लेबाजी करते रहे, लेकिन 17वें ओवर में बूम-बूम बुमराह Jasprit Bumrah ने बाजी पलट दी।

 

Jasprit Bumrah की ऑफकटर पर मात खा गए ट्रेविस हेड

हुआ यूं कि 42 गेंदों में 9 चौके-4 छक्के ठोक ट्रेविस हेड लगातार नासूर बन रहे थे। बुमराह ने इस ओवर की पहली गेंद डाली तो हेड ने एक रन लेकर टिम डेविड को स्ट्राइक दे दी। डेविड ने अगली गेंद पर एक रन लिया और हेड एक बार फिर Jasprit Bumrahबुमराह के सामने आ गए। अब बारी थी तीसरी गेंद की। Jasprit Bumrah बुमराह ने इस गेंद पर चालाकी दिखाई और स्लोअर ऑफकटर डाल दी। जिसे हेड जज नहीं कर पाए और लेग साइड पर शॉट मारने के चक्कर में बीट हो गए।

 

रोहित ने कैच कर लिया सबसे बड़ा विकेट

गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर उड़ गई। इसे ऊपर हवा का साथ मिला और जब ये नीचे आई तो कप्तान रोहित शर्मा ने कवर के अंदर शानदार कैच लेकर ऑस्ट्रेलिया के खेमे में खलबली मचा दी। सबसे बड़े विकेट के आउट होने के बाद मायूस नजर आ रही टीम इंडिया और भारतीय प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई। यही मैच का टर्निंग पॉइंट रहा। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के हाथ से बाजी फिसलती चली गई।

 

हेड के आउट होने के बाद मैथ्यू वेड 1 और टिम डेविड 15 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया भारतीय गेंदबाजों के आगे मात खा गई। इस मैच में जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 29 रन देकर सिर्फ एक ही विकेट लिया, लेकिन यही टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा विकेट साबित हुआ।

 

बुमराह के साथ ही अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 37 रन देकर 3, कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट चटकाए। अक्षर पटेल ने एक विकेट निकाला। इस जीत के बाद टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर लिया है। जहां उसका मुकाबला इंग्लैंड से होगा।

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

7 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

8 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

19 hours ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

22 hours ago

भारत के दिग्गज ऑलराउंडर का हुआ निधन

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सैयद आबिद अली का बुधवार को 83 वर्ष की उम्र… Read More

3 days ago

IPL 2025 : ऐसी हो सकती है CSK की प्लेइंग इलेवन, 2 स्टार ऑलराउंडर पर लटकी तलवार!

JYNEWS-IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का रोमांच एक बार फिर शुरू होने वाला है,… Read More

4 days ago