Sports News

SRH vs RR : इस टीम को आसान नहीं होगी जीत, ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते खेल

Published by

SRH vs RR: सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर राजस्थान रॉयल्स से होगी। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच की विनर टीम फाइनल का टिकट पक्का करेगी। ऐसे में दोनों ही टीमों के लिए यह मैच काफी अहम है।

राजस्थान टीम अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ा गई। टीम ने अपने पहले 9 मैच में 8 जीते। इसके बाद अगले 5 मैच में टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी। एलिमिनेटर में RR ने RCB को जरूर मात दी, लेकिन टीम के लिए आगे का सफर आसान नहीं रहने वाला है। RR को SHR के इन 5 खिलाड़ियों सें संभलकर रहना होगा

Travis Head, Abhishek Sharma, Heinrich Klaasen

ट्रेविस हेड

IPL 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड का प्रदर्शन उम्दा रहा है। उन्होंने अब तक खेले 13 मैच की 13 पारियों में 44.41 की औसत और 199.62 की स्ट्राइक रेट से 533 रन बनाए हैं। लीग में अब तक वह 4 अर्धशतक और 1 शतक लगा चुके हैं।

अभिषेक शर्मा

सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इस सीजन 14 मैच खेले हैं। इस दौरान 14 पारियों में उन्होंने 36.15 की औसत और 207.04 की स्ट्राइक रेट से 470 रन बनाए हैं। लीग में वह अब तक 3 फिफ्टी जड़ चुके हैं। मौजूदा सीजन में उनका सर्वाधिक स्कोर 75* रन है।

हेनरिक क्लासेन

सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज 17वें सीजन में शानदार लय में नजर आ रहे हैं। उन्होंने मौजूदा सीजन में 14 मैच खेले हैं। इस दौरान 13 पारियों में उन्होंने 41.30 की औसत और 180.34 की स्ट्राइक रेट से 413 रन बनाए हैं। क्लासेन के बल्ले से अब तक 3 अर्धशतक लग चुके हैं।

टी नटराजन

17वें सीजन में टी नटराजन ने अब तक 12 मैच खेले हैं। इस दौरान 12 पारियों में उन्होंने 23.50 की औसत और 9.12 की इकॉनमी से 18 शिकार किए हैं। 4/19 इस सीजन उनका बेस्ट प्रदर्शन है।

 

पैट कमिंस

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस इस सीजन कप्तानी के साथ ही गेंदबाजी में भी छाए हुए हैं। वह अब तक 14 मैच की 14 पारियों में 16 विकेट चटका चुके हैं। इस दौरान उनकी औसत 32.37 की और इकॉनमी 9.41 की रही है। 3/43 अब तक उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

1 hour ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

10 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

12 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

22 hours ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

1 day ago

भारत के दिग्गज ऑलराउंडर का हुआ निधन

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सैयद आबिद अली का बुधवार को 83 वर्ष की उम्र… Read More

3 days ago