Sports News

IPL 2025 से पहले राजस्थान रॉयल्स को लगा बड़ा झटका, दिग्गज गेंदबाज हुआ चोटिल

Published by

JYNEWS, IPL 2025: आईपीएल 2025 इस बार कई टीमें नए कप्तानों के साथ मैदान पर उतरने वाली हैं। वहीं नए सीजन से पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम को बड़ा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है। दरअसल राजस्थान ने इस बार मेगा ऑक्शन में एक धाकड़ गेंदबाज को 6.50 करोड़ रुपये में खरीदा था, वो चोटिल हो गया है।

 IPL 2025:  तुषार देशपांडे की चोट ने बढ़ाई टेंशन

तुषार देशपांडे पिछले कुछ सीजन से चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए आ रहे थे, लेकिन इस बार सीएसके ने इस गेंदबाज को रिलीज कर दिया था। जिसके बाद मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने तुषार पर भरोसा जताते हुए उनको 6.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। दरअसल पिछले साल तुषार देशपांडे ने टखने की सर्जरी कराई थी, लेकिन उनकी चोट फिर से उभर गई है। जिसके बाद अब उनको लगभग 2 से 3 महीने तक क्रिकेट मैदान से दूर रहना पड़ सकता है।

इस प्रक्रिया में शामिल एक डॉक्टर ने नाम न बताने की शर्त पर पीटीआई को बताया कि “दुषार देशपांडे की चोट फिर से उभर आई है। जिसके कारण उन्हें अगले दो से तीन महीने तक खेल से दूर रहना पड़ सकता है।

 

” आईपीएल 2025 शुरु होने से पहले क्या तुषार देशपांडे फिट हो पाएंगे ये देखने वाली बात होगी? वहीं रणजी ट्रॉफी 2024-25 का दूसरा चरण 23 जनवरी से शुरू होने वाला है, इसमें भी तुषार का खेलना मुश्किल माना जा रहा है।

 

तुषार देशपांडे टीम इंडिया के लिए टी20 क्रिकेट में अपना डेब्यू कर चुके हैं। पिछले साल जुलाई में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। इस सीरीज में तुषार ने 2 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट भी चटकाए थे।

 

वहीं अभी तक आईपीएल में तुषार ने 36 मुकाबले खेले हैं, जिसमें गेंदबाजी करते हुए इस गेंदबाज ने 42 विकेट चटकाए हैं। आईपीएल 2023 उनके लिए काफी अच्छा रहा था इस सीजन तुषार ने सीएसके के लिए गेंदबाजी करते हुए 21 विकेट चटकाए थे।

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

4 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

5 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

16 hours ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

19 hours ago

भारत के दिग्गज ऑलराउंडर का हुआ निधन

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सैयद आबिद अली का बुधवार को 83 वर्ष की उम्र… Read More

3 days ago

IPL 2025 : ऐसी हो सकती है CSK की प्लेइंग इलेवन, 2 स्टार ऑलराउंडर पर लटकी तलवार!

JYNEWS-IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का रोमांच एक बार फिर शुरू होने वाला है,… Read More

4 days ago