IPL 2025 : रोहित शर्मा किस टीम से खेलेंगे IPL मुंबई इंडियंस ने दिया इशारा

IPL 2025 : IPL आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले एक खिलाड़ी जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वो कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा हैं।

 

ऐसी खबरें पढ़ने के लिये Group को Join करें
ऐसी खबरें पढ़ने के लिये Whatsapp Channel को Follow करें

IPL के पिछले संस्करण में मुंबई इंडियंस में हुए कप्तानी विवाद को लेकर कहा जा रहा है कि इस बार रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस का दामन छोड़ देंगे। लेकिन इस पर अब तक किसी भी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

 

सवाल तो ये भी उठता है कि रोहित शर्मा को इस बार मुंबई इंडियंस रिटेन करेगी या नहीं। इस पर अब मुंबई इंडियंस की ओर से नई जानकारी सामने आई है। हालिया मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फ्रेंचाइजी के साथ उनका सारा विवाद सुलझ गया है।

 

नीता अंबानी की फ्रेंचाइजी ने अपने पूर्व कप्तान को रिटेन करने के लिए तैयार है और रोहित शर्मा ने भी मुंबई इंडियंस में रहने के लिए हामी भर दी है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टी नहीं हुई है। लेकिन क्या है पूरा मामला इसे आप वीडियो में देखकर समझ सकते हैं।