Sports News

IPL 2025 KKR : कोलकाता नाइट राइडर्स का ये खिलाड़ी बनेगा कप्तान

Published by

JYNEWS, IPL 2025 KKR: आईपीएल 2025 की तैयारी जोरों पर है। इस बार भी इस टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा लेती हुई नजर आएंगी। BCCI  बीसीसीआई की ओर से अगले सीजन के इंडियन प्रीमियर लीग के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है, लेकिन अभी भी दो टीमें ऐसी हैं, जिसके कप्तान को लेकर फैसला होना बाकी है। इसमें दिल्ली कैपिटल्स के अलावा केकेआर यानी कोलकाता नाइटराइडर्स की भी टीम शामिल है। इस बीच अब केकेआर के कप्तान को लेकर अपडेट सामने आया है। हो सकता है कि जल्द ही टीम के नए कप्तान का ऐलान कर दिया जाए।

IPL 2025 KKR:  वेंकटेश अय्यर को सकते हैं केकेआर के नए कप्तान

IPL 2025 KKR ​आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइटराइडर्स की कप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर संभाल रहे थे। उनकी कप्तानी में ही टीम ने खिताब भी अपने नाम किया था। लेकिन इसके बाद टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया। अब श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स में हैं और वे टीम के नए कप्तान बनाए गए हैं। लेकिन सवाल केकेआर को लेकर है।

 

अभी तक चैंपियन टीम की कमान कौन संभालेगा, इस पर से पर्दा उठना बाकी है। अब खबर आई है कि वेंकटेश अय्यर केकेआर के अगले कप्तान हो सकते हैं। वेंकटेश अय्यर के लिए केकेआर ने 23.75 करोड़ रुपये की मोटी रकम खर्च की है। हालांकि केकेआर में अजिंक्य रहाणे भी हैं, जो कप्तानी के दावेदार हो सकते हैं, लेकिन ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसर फिलहाल वेंकटेश अय्यर कप्तानी की दावेदारी में आगे चल रहे हैं।

IPL 2025 KKR: इस साल 22 मार्च से होगा IPL का आगाज

इस बार IPL 2025 KKR आईपीएल का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। जब कोलकाता नाइटराडर्स और आरसीबी यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने सामने होंगी। ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेला जाएगा। वेंकटेश अय्यर के पास वैसे तो कप्तानी का ज्यादा अनुभव नहीं है, लेकिन फिर भी केकेआर की टीम उन पर दांव खेल सकती है।

 

वे पिछले काफी वक्त से इसी टीम के साथ जुड़े हुए हैं। केकेआर के लिए वेंकटेश अय्यर के लिए प्रदर्शन की बात की जाए तो उन्होंने अब तक 51 मैच खेलकर 1326 रन बनाए हैं और उनका औसत भी काफी अच्छा रहा है। वेंकटेश अय्यर शुरू से ही केकेआर के लिए खेल रहे हैं, इसलिए वे टीम के लिए काफी भरोसेमंद भी हैं।

IPL 2025 KKR आईपीएल 2025 के लिए केकेआर का स्क्वाड: रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह, वेंकटेश अय्यर, क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, एनरिक नोर्खिया, अंगकृष रघुवंशी, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, स्पेंसर जॉनसन, लवनिथ सिसौदिया, अजिंक्य रहाणे, अनुकूल रॉय, मोइन अली, उमरान मलिक।

दिल्ली कैपिटल्स टीम में हुए तीन बड़े बदलाव एक दिग्गज खिलाड़ी की हुई एंट्री

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

2 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

3 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

14 hours ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

17 hours ago

भारत के दिग्गज ऑलराउंडर का हुआ निधन

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सैयद आबिद अली का बुधवार को 83 वर्ष की उम्र… Read More

3 days ago

IPL 2025 : ऐसी हो सकती है CSK की प्लेइंग इलेवन, 2 स्टार ऑलराउंडर पर लटकी तलवार!

JYNEWS-IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का रोमांच एक बार फिर शुरू होने वाला है,… Read More

4 days ago