Sports News

IPL 2025 शुरू होने से पहले हार्दिक ने फैंस को दिया खास मैसेज लगा झटका

Published by

JYNEWS, IPL 2025 : फ्रेंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो जारी कर जर्सी लॉन्च की खबर फैंस के साथ साझा की। वीडियो में कप्तान हार्दिक ने फैंस को एक इमोशनल मैसेज भी भेजा है। IPL 2025 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। सीजन का पहला मैच का कोलकाता नाईट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।

इस बीच, सीजन के शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस ने अपनी जर्सी लॉन्च कर दी है। फ्रेंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो जारी कर जर्सी लॉन्च की खबर फैंस के साथ साझा की। वीडियो में कप्तान हार्दिक ने फैंस को एक इमोशनल मैसेज भी भेजा है। पांड्या ने टीम के कोर खिलाड़ी रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के साथ मिलकर फ्रेंचाइजी की विरासत को आगे बढ़ाने की बात कही।

IPL 2025 के लिए मुंबई इंडियंस ने लॉन्च की नई जर्सी

मुंबई इंडियंस ने एक वीडियो के जरिए जर्सी लॉन्च की खबर फैंस के साथ साझा की। इस वीडियो में हार्दिक पांड्या ने कहा कि प्रिय पल्टन, 2025 यह टीम के लिए विरासत को वहां ले जाने का मौका है जहां उसे होनी चाहिए। नीले और सुनहरे रंग के साथ, वह मुंबई की तरह खेलने के लिए मैदान में उतरेंगे। यह सिर्फ उनकी जर्सी नहीं है। यह आपसे एक वादा है। चलो अब हम आपसे वानखेड़े में मिलते हैं।

मुंबई इंडियंस की नई जर्सी की बात करें तो वो देखने में काफी अच्छी लग रही है। हमेशा की तरह मुंबई इंडियंस ने नीले और गोल्डन रंग को जर्सी में रखा है। जर्सी में छाती के दाईं ओर स्पोंसर का लोगो लगा हुआ है। वहीं, बाईं तरफ मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी का लोगो दिख रहा है। इस जर्सी में मुंबई इंडियंस के कुछ खिलाड़ियों ने अपना फोटोशूट भी करवाया, जिसमें वो सभी काफी अच्छे लग रहे हैं।

IPL 2025 का पहला मैच नहीं खेलेंगे हार्दिक पांड्या

बता दें कि, आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस अपने अभियान का आगाज चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के साथ करेगी। इन दोनों टीमों के बीच हमेशा की कड़ा मुकाबला देखने को मिला है।

यहां भी फिर से फैंस एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद लगाए बैठे होंगे। इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस के लिए एक बड़ी टेंशन होगी। दरअसल टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या पर स्लो ओवर रेट की वजह से एक मैच का बैन लगा है और इस वजह से वो इस मुकाबले से बाहर होंगे। अब देखना ये होगा इस मैच के लिए किसे कप्तानी मिलती है।

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

4 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

5 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

16 hours ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

19 hours ago

भारत के दिग्गज ऑलराउंडर का हुआ निधन

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सैयद आबिद अली का बुधवार को 83 वर्ष की उम्र… Read More

3 days ago

IPL 2025 : ऐसी हो सकती है CSK की प्लेइंग इलेवन, 2 स्टार ऑलराउंडर पर लटकी तलवार!

JYNEWS-IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का रोमांच एक बार फिर शुरू होने वाला है,… Read More

4 days ago