Sports News

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

Published by

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान सौंपी है। जबकि टीम में फॉफ डु प्लेसिस और केएल राहुल जैसे अनुभवी प्लेयर्स भी मौजूद थे। पिछले सीजन अक्षर ने दिल्ली के लिए उपकप्तानी की जिम्मेदारी संभाली थी। उनका प्रदर्शन भी शानदार रहा है। अब उनके कप्तान बनते ही राहुल का रिएक्शन सामने आया है।

केएल राहुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा है कि बधाई को हो बापू, आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं। हमेशा आपके साथ हूं। आईपीएल 2024 में राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का हिस्सा थे। फिर लखनऊ की टीम ने रिटेन नहीं किया था। इसके बाद दिल्ली ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में उन्हें खरीद लिया।

IPL 2025 : अक्षर को 16 करोड़ से ज्यादा रुपए में किया रिटेन

दूसरी तरफ अक्षर पटेल साल 2019 से ही दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं और दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वह निचले क्रम पर उतरकर धाकड़ बल्लेबाजी और शानदार गेंदबाजी करने में माहिर हैं। इसी वजह से दिल्ली की टीम ने उन्हें 16 करोड़ 50 लाख रुपए में रिटेन किया है। अक्षर को आईपीएल में कप्तानी का सीमित अनुभव है लेकिन उन्होंने घरेलू क्रिकेट में गुजरात की कप्तानी की है।

आईपीएल में खेल चुके हैं 150 मैच

दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनने पर अक्षर पटेल ने कहा था कि दिल्ली का कप्तान नियुक्त किया जाना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। मैंने एक क्रिकेटर के रूप में काफी प्रगति की है और मुझे लगता है कि मैं इस टीम का नेतृत्व करने के लिए तैयार हूं। उन्होंने अभी तक आईपीएल के 150 मैचों में कुल 1653 रन बनाए। इसके अलावा 123 विकेट भी हासिल किए।

IPL 2025 : अभी तक खिताब नहीं जीत पाई है दिल्ली कैपिटल्स की टीम

अब अक्षर पटेल के ऊपर दिल्ली कैपिटल्स को पहला खिताब जिताने की जिम्मेदारी होगी। दिल्ली की टीम ने अभी तक एक बार भी आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम नहीं की है। टीम ने आईपीएल 2020 के फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन तब मुंबई ने उसका खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया था।

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

4 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

16 hours ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

19 hours ago

भारत के दिग्गज ऑलराउंडर का हुआ निधन

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सैयद आबिद अली का बुधवार को 83 वर्ष की उम्र… Read More

3 days ago

IPL 2025 : ऐसी हो सकती है CSK की प्लेइंग इलेवन, 2 स्टार ऑलराउंडर पर लटकी तलवार!

JYNEWS-IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का रोमांच एक बार फिर शुरू होने वाला है,… Read More

4 days ago

World Cup 2027 : ये 3 युवा सितारे जो बना सकते हैं भारत को चैंपियन

JYNEWS : World Cup 2027 : क्रिकेट भारत में सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक… Read More

4 days ago