IPL 2024 : विराट कोहली और रोहित के भविष्य को लेकर इस दिग्गज खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

Published by

IPL 2024 नई दिल्ली। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन का मानना है कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के पास आगामी टी20 विश्व 2024 के लिए भारत की टीम में शामिल होने का मौका है। भारतीय क्रिकेट सेटअप में प्रतिभा की गहराई को देखते हुए, वनडे विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भारत की हार के बाद कोहली और रोहित के भविष्य को लेकर गहन चर्चा जारी है। जबकि रोहित और कोहली ने वनडे विश्व कप में प्रभावशाली फॉर्म दिखाया।

केविन पीटरसन ने इस बात पर जोर दिया कि आईपीएल 2024 में उनका प्रदर्शन अगले साल जून में होने वाले टी 20 विश्व कप के लिए उनके चयन पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पीटरसन ने आईएएनएस को बताया, श्कोहली और रोहित के पास कई मौके है। उन्हें देखना होगा कि वे आईपीएल में कैसा प्रदर्शन करते हैं। चयनकर्ताओं को उन्हें आईपीएल में जांचना होगा क्योंकि वे भारतीय क्रिकेट के दिग्गज हैं।श् रविवार को आईपीएल की सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने कुल मिलाकर 173 खिलाड़ियों को रिटेन किया।

Virat Kohli : विराट कोहली ऐसे ही नहीं बने है किंग, इतने दर्द में भी बनाये है इतने रन

रोहित और कोहली को क्रमशः मुंबई इंडियंस और आरसीबी ने रिटेन किया है। पीटरसन ने कहा कि चूंकि आईपीएल 2024 और अगले साल के टी20 विश्व कप के बीच ज्यादा अंतर नहीं है। इसलिए यह कुछ खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका हो सकता है। वर्तमान में इंडिया कैपिटल्स में गौतम गंभीर की कप्तानी में लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) 2023 सीजन में खेल रहे पीटरसन एलएलसी में प्रतिस्पर्धा के उच्च मानकों को स्वीकार करते हैं।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इसे रिटायर्ड क्रिकेटरों के लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में शामिल होने और संभावित रूप से अपने क्रिकेट करियर में दूसरी पारी शुरू करने के एक मूल्यवान अवसर के रूप में देखते हैं। पीटरसन ने आईएएनएस को बताया, श्यह हमारे लिए दूसरी पारी हो सकती है। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि हम जो देख रहे हैं वह प्रतिस्पर्धी क्रिकेट है और यह हमेशा जोखिम होता है। यह जानते हुए कि कुछ खिलाड़ी कुछ समय के लिए खेल से बाहर हो जाते हैं। इसलिए कभी-कभी आप उम्मीदों पर खरे नहीं उतरते। लेकिन यहां मानक बहुत अच्छे रहे हैं।

Recent Posts

Rohit sharam : बड़ी खबर क्या रोहित शर्मा बने रहेंगे टेस्ट कप्तान आया बड़ा अपडेट

JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More

4 hours ago

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

6 hours ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

15 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

16 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

1 day ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

1 day ago