ipl
IPL2024 नई दिल्ली, आईपीएल के 17वें सीजन को लेकर अभी से लोगों के बीच खूब चर्चा शुरू हो गई है। इस सीजन के लिए 19 दिसंबर को दुबई में खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। माना जा रहा है नीलामी के दिन कई खिलाड़ियों पर खूब धन वर्षा हो सकती है।
इस मिनि ऑक्शन से पहले से IPL 2024 आईपीएल की चौंपियन फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लेते हुए रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने का फैसला लिया गया है। मुंबई इंडिया ने रोहित शर्मा के स्थान पर गुजरात टाइटंस से शामिल हुए हार्दिक पांड्या को कप्तानी सौंपी गई है।
इससे फैंस के चेहरे पर काफी निराशा दिख रही है। अब चर्चा है कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस छोड़कर किसी दूसरी टीम में शामिल हो सकते हैं, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से चल रही है। कहा जा रहा है कि वे चेन्नई सुपर किंग्स(सीएसके) का हिस्सा बन सकते हैं। अभी आधिकारिक तौर पर तो कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन मीडिया की खबरों में यह बड़ा दावा किया जा रहा है।
CMK सीएसके के खिलाड़ी ने रोहित शर्मा की फोटो की शेयर
मुंबई इंडियंस द्वारा रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट एक उनकी तस्वीर शेयर कर खूब तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि रोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स में जर्सी में नजर आ रहे हैं।
बद्रीनाथ ने फोटो कैप्शन में लिखा कि अगर ये। बद्रीनाथ के इस तस्वीर के बाद फैंस इसपर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फैंस का मानना है कि रोहित शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स में जा सकते हैं। मुंबई इंडियंस से पहले वे वर्ष 2008 से लेकर 2010 तक डेक्कन चार्जेस के लिए भी खेल चुके हैं।
अगर वे चेन्नई में जाते हैं तो फिर मुंबई इंडियंस के लिए किसी बड़े झटके की तरह होगा। रोहित ने डेक्कन के साथ साल 2009 में बतौर खिलाड़ी पहला आईपीएल खिताब जीता था। इसके बाद वे फिर मुंबई इंडियंस में गए। मुंबई ने साल 2013 में रोहित शर्मा को कप्तानी दी।
इसके बाद मुंबई इंडियंस के अच्छे दिन लौट आए। रोहित के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस को पांच खिताब जितवाए। उन्हें आईपीएल इतिहास का सबसे सफल कप्तान के तौर पर जाना जाता है। रोहित ही आईपीएल के पहले कप्तान भी हैं जिन्होंने पांच बार आईपीएल खिताब जीता।
JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More
Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More
JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More
IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More