Sports News

IPL 2024 : हार्दिक पांड्या ने भाई पर किया मुकदमा, जानें क्या है मामला

Published by

IPL 2024, हार्दिक के साथ अब करोड़ो रुपए की ठगी का मामला भी सामने आया है। हार्दिक के साथ ये धोखाधड़ी उनके सौतेले भाई वैभव पांड्या ने की है। मुंबई की इकोनॉमिक ऑफिस विंग में इस मामले में हार्दिक और क्रुणाल की तरफ से शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज करने के साथ वैभव को गिरफ्तार भी कर लिया है।

 

हार्दिक-क्रुणाल के साथ वैभव ने की 4.3 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी

साल 2021 में हार्दिक और क्रुणाल ने अपने सौतेले भाई वैभव पांड्या के साथ मिलकर पॉलिमर बिजनेस की शुरुआत की थी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार इस कंपनी में हार्दिक और क्रुणाल की जहां 40-40 फीसदी हिस्सेदारी थी तो वहीं वैभव के पास 20 फीसदी की हिस्सेदारी थी। साझेदारी की शर्तों के मुताबिक कंपनी में होने वाला मुनाफा भी इसी हिस्सेदारी के अनुसार बांटा जाना था।

 

वहीं वैभव ने बिजनेस में हुए प्रॉफिट को हार्दिक और क्रुणाल को देने की जगह पर एक अलग कंपनी बनाने के साथ उसमें इन्वेस्ट कर दिया। इसके चलते हार्दिक और क्रुणाल को लगभग 4 करोड़ 30 लाख रुपए का भारी नुकसान उठाना पड़ा। अब इस बात की जानकारी होने के बाद हार्दिक-क्रुणाल ने वैभव के खिलाफ एक्शन लेने का फैसला किया और उनकी शिकायत के आधार पर मुंबई की आर्थिक अपराध शाखा ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

 

हार्दिक और क्रुणाल अभी आईपीएल 2024 में हैं व्यस्त

हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या को लेकर बात की जाए तो दोनों ही भाई अभी आईपीएल के 17वें सीजन में व्यस्त हैं। हार्दिक जहां मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी कर रहे हैं तो वहीं क्रुणाल पांड्या लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम का हिस्सा हैं।

 

हार्दिक के लिए ये सीजन अभी तक कप्तानी के अलावा बल्ले और गेंद से भी अच्छा नहीं रहा है, जबकि क्रुणाल ने लखनऊ और गुजरात के बीच 7 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी।

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

4 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

5 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

16 hours ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

19 hours ago

भारत के दिग्गज ऑलराउंडर का हुआ निधन

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सैयद आबिद अली का बुधवार को 83 वर्ष की उम्र… Read More

3 days ago

IPL 2025 : ऐसी हो सकती है CSK की प्लेइंग इलेवन, 2 स्टार ऑलराउंडर पर लटकी तलवार!

JYNEWS-IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का रोमांच एक बार फिर शुरू होने वाला है,… Read More

4 days ago