Farrukhabad News: एक मासूम बच्चे ने सांप को पकड़कर अपने मुंह से चबा-चबा कर मार डाला। जब परिजनों ने संाप को देखा तो सब हैरान रहे गये। आनन-फानन में मासूम बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार बच्चे स्वस्थ बताया जा रहा है।
मामला यूपी के फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद कोतवाली के मदनापुर गांव का है। जानकारी के अनुसार बच्चे ने खेल-खेल में सांप को मुंह से चबा-चबा कर मार डाला। बच्चे ने सांप का कचूमर बना दिया था।
सांप को चबाकर उगलता देखकर बच्चे की दादी दौड़ पड़ी। पहले तो वह कुछ समझ ही नहीं पाई, लेकिन जब सांप की हालत देखी तो वह उसे लेकर तुरंत अस्पताल के लिए दौड़ पड़ीं। बच्चे की दादी सांप को भी पॉलीथिन में बंद करके ले गईं, जहां बच्चे को देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। आनन-फानन में उसका इलाज शुरू किया, हालांकि बच्चा स्वस्थ बताया जा रहा है।
यहां एक तीन साल के बच्चे ने खेल-खेल में सांप को चबाकर मार डाला तो हर कोई हैरान है। मदनापुर गांव के दिनेश सिंह का तीन वर्षीय बेटा अच्छे सुबह घर में खेल रहा था। उसी समय एक छोटा सांप घर में कहीं से निकलकर आ गया। बच्चे की नजर जब सांप पर पड़ी तो उसने खेल खेल में ही उसे पकड़ लिया और मुंह से काटकर मौत के घाट उतार दिया।
घर के लोग जब बच्चे के पास आए तो देखा पास में सांप मरा पड़ा है और बच्चे की हालत बिगड़ी है। इस पर उसकी दादी सुनीता अच्छे को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचीं। परिजन बच्चे के साथ ही उस मरे हुए सांप को भी लेकर पहुंचे थे। डॉक्टरों ने आनन फानन में बच्चे का इलाज शुरू किया। बच्चे की हालत ठीक है।
बच्चे को सांप को चबाता देखकर दादी उसके पास दौड़ पड़ी। दादी ने सबसे पहले सांप को बच्चे के मुंह से छुड़ाया और बच्चे का मुंह साफ किया। सांप मर चुका था, उसे एक पॉलीथिन में बंद किया। इसी बीच बच्चे की मां भी पहुंच गई। दादी ने बताया कि पता नहीं कब सांप उसके पोते के हाथ लग गया। वह उसे कोई खाने की चीज समझ रहा था। उसने सांप को चबा-चबाकर मार डाला।
JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More
Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More
JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More
IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More