IND vs ZIM-team-india
IND vs ZIM: भारतीय टीम के लिए कप्तान शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ओपनिंग कर सकते हैं। शुभमन गिल ने भारत के लिए कुल 14 टी20 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 147 की स्ट्राइक से कुल 335 रन बनाए हैं। इसमें उनके नाम 1 शतक और एक अर्धशतक दर्ज हैं।
गिल का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर 126 रन का है। गिल के पास आईपीएल के 103 मैचों का अनुभव है। इतने मैचों में वह 135 की स्ट्राइक रेट से 3216 रन बना चुके हैं। गिल ने आईपीएल में 4 शतक और 20 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं, अभिषेक शर्मा जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू करेंगे। अभिषेक ने आईपीएल में अब तक 63 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 155 की स्ट्राइक से 1376 रन बनाए हैं। वह 7 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं।
IND vs ZIM: कहां देख सकेंगे मैच
भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव नहीं देख सकेंगे। इस सीरीज के प्रसारण का राइट्स सोनी स्पोर्ट्स के पास है। SonyLiv पर इस मैच का लाइव प्रसारण देखा जा सकता है। मैच शाम 4:30 बजे से शुरू होगा।
IND vs ZIM: भारतीय की संभावित प्लेइंग-11 टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद और मुकेश कुमार
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग-11 टीम:
सिकंदर रजा (कप्तान), फराज अकरम, ब्रायन बेनेट, जोनाथन कैंपबेल, टेंडाइ चतारा, ल्यूक जोंगवे, इनोसेंट केइया , क्लाइव एम, वेसली मेदेवेरे, टी मारूमानी और वेलिंगटन मसाकाजा
JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More
Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More
JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More
IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More