India Vs South Africa 1st Test : रोहित शर्मा पहले टेस्ट के लिए इन खिलाड़ियों की करेंगे एंट्री!

Published by

India Vs South Africa 1st Test : भारतीय टीम पहले टेस्ट मुकाबले की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही रणनीति पर भी विचार किया जा रहा है। कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच राहुल द्रविड़ पहले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन पर भी चर्चा कर रहे हैं। चुंकि टेस्ट सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप यानी डब्ल्यूटीसी का हिस्सा होगी, इसलिए इसमें कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

Virat Kohli : वीवीएस लक्ष्मण का रिकॉर्ड तोड़ने के लिये तैयार है विराट कोहली

भारत की बेस्ट प्लेइंग इलेवन ही मैदान में उतरेगी, इसमें शक नहीं होना चाहिए। इस बीच इससे पहले कि 26 दिसंबर की दोपहर को रोहित शर्मा खुद अपनी प्लेइंग इलेवन बताएं, चलिए जरा समझने की कोशिश करते हैं कि वे कौन से 11 खिलाड़ी हो सकते हैं, जो पहले मैच में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

 

रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल कर सकते हैं पारी का आगाज

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में माना जा रहा है कि रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ओपनिंग की जिम्मेदारी निभा सकते हैं। रोहित शर्मा के बारे में तो बात की क्या की जाए, वहीं यशस्वी जायसवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जब अपना डेब्यू किया था, उसी वक्त अपने तेवर दिखा दिए थे। वहीं शुभमन गिल खुद ही नंबर तीन पर खेलने के लिए तैयार हुए हैं। तीनों को बीसीसीआई की सेलेक्शन कमेटी ने स्क्वाड में जगह दी है, इसलिए यही टॉप 3 रहने वाले हैं। नंबर चार की बात की जाए तो यहां पर विराट कोहली का आना तय है। वे कुछ पारिवारिक वजहों से भारत आए थे, लेकिन माना रहा है कि जल्द ही वे वापस साउथ अफ्रीका पहुंचकर अपनी टीम से जुड़ जाएंगे।

 

श्रेयस अय्यर और केएल राहुल को भी मिल सकता है भारत की प्लेइंग इलेवन में मौका

 

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और विराट कोहली के बाद नंबर श्रेयस अय्यर का आ सकता है। श्रेयस अय्यर लंबे समय से साउथ अफ्रीका में ही हैं। उन्होंने टेस्ट की तैयारी के लिए ही आखिरी दो वनडे मैच भी मिस किए थे। वैसे भी श्रेयस अय्यर टेस्ट में भी अपनी उपयोगिता साबित कर ही चुके हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर कप्तान रोहित शर्मा के पास दो विकल्प हैं। केएल राहुल और केएस भरत। केएस भरत को अभी टेस्ट टीम से कुछ ही मौके मिले हैं, लेकिन वे बल्लेबाजी उस तरह की नहीं कर पाए हैं, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। वहीं केएल राहुल के तौर पर एक अनुभवी खिलाड़ी अगर आपके खेमे में हो तो सोचने की ज्यादा जरूरत नहीं होती।

 

जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज का खेलना करीब करीब तय

 

गेंदबाजी विकल्पों की बात करें तो जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज का खेलना करीब करीब तय है। मोहम्मद शमी बाहर हो गए हैं और वे कोई टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में मुकेश कुमार और प्रसिद्ध कृष्णा में से एक का सेलेक्शन कप्तान और कोच को करना होगा। वहीं शार्दुल ठाकुर अगर प्लेइंग इलेवन में शामिल होते हैं तो फिर आपको बैटिंग डेप्थ भी मिल जाती है।

IPL 2024-रोहित की कप्तानी छिनने का ये है असली कारण, इस दिग्गज खिलाड़ी ने बताया

वैसे तो टीम इंडिया के पास रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन के तौर पर दो स्पिनर हैं, जो बल्लेबाजी भी कर सकते हैं, लेकिन पिच का मिजाज कैसा होगा, ये देखना दिलचस्प होगा। अगर पिच स्पिनर्स के लिए मददगार होती है तो फिर ये दोनों एक साथ खेलते हुए नजर आ सकते हैं। इसका फैसला मैच के दिन ही किया जाए तो चौंकिएगा मत। कुल मिलाकर अश्विन और शार्दुल में से किसी एक को मौका दिया जा सकता है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन : रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद् कृष्णा।

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

Rohit sharam : बड़ी खबर क्या रोहित शर्मा बने रहेंगे टेस्ट कप्तान आया बड़ा अपडेट

JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More

4 hours ago

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

6 hours ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

15 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

16 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

1 day ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

1 day ago