India vs Pakistan 2024
India vs Pakistan 2024 : एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का शेड्यूल जारी हो गया है। इस टूर्नामेंट में एशिया की कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। ऐसे में सभी की निगाह एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाईवोल्टेज मैच पर लगी हुई है।
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट की शुरुआत 8 सितंबर से होगी और इसका फाइनल मुकाबला 17 तारीख को होगा। इस टूर्नामेंट का आयोजन चीन के हुलुनबुइर में होगा ।इस टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान के अलावा मेजबान चीन, जापान, दक्षिण कोरिया और मलेशिया की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं। भारत का पहला मैच 8 सितंबर को चीन से होगा। इसके बाद भारतीय टीम 9 सितंबर को जापान, 11 सितंबर को मलेशिया, 12 सितंबर को दक्षिण कोरिया का सामना करेगी। वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 4 सितंबर को खेला जाएगा।
इस टूर्नामेंट में अभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ एक-एक मैच खेलेंगी। टॉप 4 की टीमों को सेमीफाइनल में जगह मिलेगी। भारतीय हॉकी टीम ने अभी पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। सेमीफाइनल में जर्मनी के खिलाफ उन्हें करीबी मैच में हार का सामना करना पड़ा था। साल 1972 के बाद ये पहली बार हुआ है, भारत ने लगातार दो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो में भी मेडल जीता था।
JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More
IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सैयद आबिद अली का बुधवार को 83 वर्ष की उम्र… Read More
JYNEWS-IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का रोमांच एक बार फिर शुरू होने वाला है,… Read More
JYNEWS : World Cup 2027 : क्रिकेट भारत में सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : पहला मैच RCB आरसीबी बनाम KKR केकेआर के बीच खेला जाएगा।… Read More