Sports News

IND vs SL: ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11, सूर्या की कप्तानी में किसे मिलेगा मौका?

Published by

IND vs SL: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा ने टी20 फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। ऐसे में बीसीसीआई ने सूर्यकुमार यादव को टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया का नया कप्तान बनाया था। सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 कैसी होगी यह सबसे बड़ा सवाल है। सीरीज के पहले मुकाबले के लिए टीम इंडिया जमकर मेहनत कर रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि पहले मुकाबले के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है।

IND vs SL: ये होगी भारत की ओपनिंग जोड़ी!

श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी के रूप में शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल मैदान पर उतर सकते हैं। वर्ल्ड कप के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज के दौरान भी इन्हीं दो खिलाड़ियों ने भारत के लिए ओपनिंग की थी। हालांकि उस दौरान पहले दो मैच में शुभमन के साथ अभिषेक शर्मा ओपन करने के लिए आए थे। उस वक्त तक जायसवाल जिम्बाब्वे नहीं पहुंचे थे। इसके बाद तीसरे नंबर पर ऋषभ पंत जिम्मेदारियों को संभालेंगे। पंत ने टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भी तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की थी।

 

जहां उन्होंने कई अहम मौकों पर टीम इंडिया के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था। पंत बतौर विकेटकीपर भी खेलेंगे। पंत के बाद टीम इंडिया के नए कप्तान सूर्यकुमार यादव चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। सूर्या काफी शानदार फॉर्म में हैं।

IND vs SL: इन खिलाड़ियों पर होगी मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी

भारतीय टीम का मिडिल ऑर्डर इस सीरीज के दौरान काफी मजबूत नजर आ रहा है। जहां ऑलराउंडर खिलाड़ियों के साथ-साथ शानदार फिनिशर्स भी मौजूद हैं। श्रीलंका के खिलाफ 5वें नंबर पर रिंकू सिंह खेलते नजर आ सकते हैं। छठे नंबर पर शिवम दुबे, 7वें नंबर पर हार्दिक पांड्या और 8वें नंबर पर अक्षर पटेल हो सकते हैं। हालांकि इन चार खिलाड़ियों को मैच की परिस्थितियों के अनुसार उपर-नीचे किया जा सकता है।

 

खासकर रिंकू सिंह को। रिंकू सिंह श्रीलंका के खिलाफ टॉप ऑर्डर में भी बल्लेबाजी करने के लिए आ सकते हैं, अगर टीम इंडिया को टॉप ऑर्डर में फिनिशर की जरूरत होगी तो। इसके अलावा शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल प्लेइंग 11 में ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे।

IND vs SL: ऐसी होगी गेंदबाजी यूनिट

गेंदबाजों की बात की जाए तो रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज बतौर गेंदबाज प्लेइंग 11 में अपनी जिम्मेदारियों को संभालेंगे। वहीं तीन ऑलराउंडर्स के साथ भारतीय टीम के पास गेंदबाजी में कुल 6 विकल्प होंगे। बात करें मोहम्मद सिराज के बारे में तो श्रीलंका के खिलाफ उनका रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। ऐसे में हर किसी की निगाहें उन पर जरूर होंगी। रवि बिश्नोई इस प्लेइंग 11 में स्पिनर होंगे। जिन्हें स्पिन यूनिट में अक्षर पटेल का साथ मिलेगा।

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

1 hour ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

10 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

12 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

22 hours ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

1 day ago

भारत के दिग्गज ऑलराउंडर का हुआ निधन

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सैयद आबिद अली का बुधवार को 83 वर्ष की उम्र… Read More

3 days ago