Sports News

IND vs SL: क्यों गौतम गंभीर ने सूर्यकुमार को चुना टी20 में कप्तान? जानें ये 4 बड़े कारण

Published by

IND vs SL: भारत को श्रीलंका में तीन मैचों की टी20 और वनडे सीरीज खेलनी हैं। लिमिटेड ओवर की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। रोहित शर्मा के रिटायर होने के बाद टी 20 में अगला कप्तान सूर्यकुमार यादव को बनाया गया है। रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला जीतने के बाद क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले लिया था। भारत का श्रीलंका का दौरा 27 जुलाई से शुरू हो रहा है।

suryakumar-yadav

इससे पहले कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा के बाद T20 में टीम का कप्तान हार्दिक पांड्या को बनाया जा सकता है। लेकिन चयनकर्ताओं ने उनकी जगह पर सूर्यकुमार यादव को अगला नियुक्त किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो हार्दिक पांड्या की फिटनेस की वजह से सूर्यकुमार यादव को चुना गया है।

 

टीम इंडिया में श्रेयस अय्यर की वापसी हो गई है। उन्हें वनडे टीम में मौका मिला है। अय्यर ने आखिरी बार वनडे दिसंबर 2023 में साउथ अफ्रीका टूर पर खेला था। टीम इंडिया के लिए उन्हें आखिरी मैच के रूप में फरवरी में टेस्ट खेला था। उनकी करीब 5 महीने बाद वापसी हुई है। जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को आराम दिया गया है।

 

स्क्वाड में शिवम दुबे को दोनों टीमों में मौका मिला है। वह टी-20 और वनडे दोनों में शामिल हैं। केकेआर के स्टार हर्षित राणा को वनडे टीम में जगह मिली है। मोहम्मद सिराज को भी दोनों टीमों में जगह मिली है। संजू सैमसन और हार्दिक पांड्या को टी-20 में जगह मिली है। पांड्या ने वनडे सीरीज से आराम मांगा था।

 

पहली बार टीम इंडिया के कोच के रूप में साथ होंगे गौतम गंभीर

बता दें कि टीम इंडिया के कोच के रूप में गौतम गंभीर का ये पहला असाइनमेंट होगा। उन्हें हाल ही में बीसीसीआई ने हेड कोच नियुक्त किया है। गंभीर के नेतृत्व में हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम चैंपियन बनी है। ऐसे में भारतीय टीम से एक के बाद एक सीरीज जीतकर इतिहास रचने की उम्मीद की जा रही है। दूसरी ओर श्रीलंका ने भी अंतरिम कोच की घोषणा कर दी है। श्रीलंका के पूर्व दिग्गज सनथ जयसूर्या को हेड कोच चुना गया है। ऐसे में दो दिग्गजों की टीम की परफॉर्मेंस फैंस के लिए एक बड़ा तोहफा साबित होगी।

भारत की वनडे टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।

श्रीलंका दौरे पर टी20 टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या , शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

7 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

8 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

19 hours ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

22 hours ago

भारत के दिग्गज ऑलराउंडर का हुआ निधन

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सैयद आबिद अली का बुधवार को 83 वर्ष की उम्र… Read More

3 days ago

IPL 2025 : ऐसी हो सकती है CSK की प्लेइंग इलेवन, 2 स्टार ऑलराउंडर पर लटकी तलवार!

JYNEWS-IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का रोमांच एक बार फिर शुरू होने वाला है,… Read More

4 days ago