Sports News

IND vs SL: रोहित शर्मा छोड़ देंगे इन खिलाड़ियों को पीछे, बनाई नई रणनीति

Published by

IND vs SL: भारतीय टीम साल 2024 में आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार अपना आखिरी वनडे आज यानी 7 अगस्त को खेलने उतरेगी। इस समय टीम इंडिया श्रीलंका के दौरे पर है जहां पर वह मेजबान टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला जहां टाई रहा था तो वहीं दूसरे वनडे को श्रीलंका ने 32 रनों से अपने नाम किया था।

 

अब भारतीय टीम की कोशिश तीसरे वनडे को जीतकर इस सीरीज को बराबरी पर खत्म करने की होगी ऐसे में सभी की नजरें एकबार फिर से कप्तान रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर टिकी होंगी जिन्होंने पहले 2 मुकाबलों में अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं रोहित के पास तीसरे वनडे में एक खास रिकॉर्ड में दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल को पीछे छोड़ने का मौका भी होगा।

 

सिर्फ 2 छक्के लगाते ही रोहित शर्मा छोड़ देंगे क्रिस गेल को पीछे

रोहित शर्मा की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट में मौजूदा समय में सबसे खतरनाक ओपनिंग बल्लेबाजों में की जाती है जो किसी भी पिच पर आसानी से गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर पहुंचा देते हैं। इसी वजह से रोहित को हिटमैन के नाम से भी पहचाना जाता है। रोहित शर्मा यदि श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे वनडे में अपने फॉर्म को बरकरार रखने में कामयाब होते हैं और 2 छक्के भी लगा देते हैं तो वह वनडे में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में शाहिद अफरीदी के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे।

 

रोहित के नाम अभी वनडे में 264 मुकाबलों में 330 छक्के दर्ज हैं और वह तीसरे नंबर पर हैं, जबकि इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज टीम के पूर्व धाकड़ खिलाड़ी क्रिस गेल हैं जिनके नाम 331 सिक्स लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। वहीं लिस्ट में पहले नंबर पर काबिज शाहिद अफरीदी के नाम वनडे में 351 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है।

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

Rohit sharam : बड़ी खबर क्या रोहित शर्मा बने रहेंगे टेस्ट कप्तान आया बड़ा अपडेट

JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More

5 hours ago

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

7 hours ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

15 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

17 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

1 day ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

1 day ago