Sports News

IND Vs ENG : टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड का ये दिग्गज खिलाडी हुआ बाहर, इंडिया टीम को होगा फायदा

Published by

नई दिल्ली।  IND Vs ENG  : 25 जनवरी से शुरू हो रही भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज। पहला मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए ये टेस्ट सीरीज काफी अहम है। इस सीरीज से पहले इंग्लैंड टीम को एक बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड टीम के धाकड़ बल्लेबाज हैरी ब्रूक पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।

 

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने हैरी ब्रूक के बाहर होने की जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार कुछ पर्सनल कारणों के चलते हैरी ब्रूक भारत का दौरा नहीं कर पाएंगे। हैरी ब्रूक का टीम से बाहर हो जाना इंग्लैंड के लिए काफी बड़ा झटका माना जा रहा है।

 

हैरी ब्रूक की जगह किसको मिलेगा मौका

हैरी ब्रूक के टेस्ट सीरीज से बाहर होने के बाद अब बड़ा सवाल ये है कि अब उनकी इंग्लैंड टीम में किसको मौका मिलेगा। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने जानकारी देते हुए बताया कि हैरी ब्रूक पर्सनल कारणों के चलते भारत का दौरा नहीं कर पाएंगे। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड आने वाले दिनों में उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा करेगा।

 

ब्रूक की कमी इंग्लैंड टीम को काफी ज्यादा खलने वाली है अगले दो महीने टीम को भारत में गुजारने है। जहां दोनों टीमों के 5 टेस्ट मैच खेले जाएंगे। अब हैरी ब्रूक के बिना इंग्लैंड टीम को भारत का सामना करना पड़ेगा।

हैरी ब्रूक का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर

हैरी ब्रूक ने इंग्लैंड के लिए अभी तक 12 टेस्ट, 15 वनडे और 29 टी20 मैच खेले हैं। 12 टेस्ट मैचों में हैरी ब्रूक ने बल्लेबाजी करते हुए 1181 रन बनाए है। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 186 रनों का रहा है।

इसके अलावा 15 वनडे मैचों में हैरी के नाम 407 रन दर्ज हैं। वहीं टी20 के 29 मैचों में हैरी ब्रूक ने 544 रन बनाए है। इसके अलावा आईपीएल में भी दिल्ली कैपिटल्स के लिए हैरी ब्रूक ने कमाल का प्रदर्शन किया है। आईपीएल हैरी ब्रूक शतक भी लगा चुके हैं। आईपीएल में हैरी ने अभी तक 11 मैच खेले हैं।

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

Rohit sharam : बड़ी खबर क्या रोहित शर्मा बने रहेंगे टेस्ट कप्तान आया बड़ा अपडेट

JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More

22 hours ago

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

24 hours ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

1 day ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

1 day ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

2 days ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

2 days ago