Sports News

IND vs NZ: भारतीय खिलाड़ियों से हुई एक गलती, जिसका न्यूजीलैंड को मिल रहा है फायदा

Published by

JYNEWS, IND vs NZ: नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर अद्भुत कैच तो आपने कई देखे होंगे। मगर बीच मैदान पर किसी खिलाड़ी को कैच पकड़ने की खातिर सुपरमैन बनते हुए शायद ही आपने देखा होगा। न्यूजीलैंड के खेमे में एक ऐसा प्लेयर मौजूद है, जिसके लिए हवा में तैरते हुए हैरतअंगेज कैच पकड़ना मामूली बात है। इस खिलाड़ी का नाम है ग्लेन फिलिप्स। दुबई के मैदान पर फिलिप्स ने एक हाथ से एक और चमत्कार करके दिखाया है। कीवी प्लेयर ने ऐसा कैच लपका कि विराट कोहली को भी अपनी आंखों पर एक पल के लिए यकीन तक नहीं हुआ।

फिलिप्स का धांसू कैच

शुभमन गिल और कप्तान रोहित शर्मा के सस्ते में पवेलियन लौटने के बाद विराट कोहली श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभालने की कोशिश कर रहे थे। कोहली 11 रन बना चुके थे और हर भारतीय फैन विराट से एक और बड़ी पारी की उम्मीद कर रहा था। हालांकि, किंग कोहली सभी को निराश करके पवेलियन लौट गए। मैट हेनरी की गेंद को कोहली ने पॉइंट की तरफ शॉट खेला, लेकिन वह बॉल को नीचे नहीं रख सके। हवा में गई गेंद पर फील्डर ग्लेन फिलप्स ने जोरदार झपटा मारा और लाजवाब कैच लपका। कैच को पकड़ते वक्त फिलिप्स की पूरी बॉडी हवा में तैरती हुई दिखाई दी और उन्होंने सिर्फ एक हाथ से कैच लपक लिया। फिलिप्स की यह फुर्ती देख बल्लेबाज कोहली भी पूरी तरह से दंग रह गए।

टीम इंडिया की खराब शुरुआत

ग्रुप-ए के आखिरी मुकाबले में टॉस गंवाने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। शुभमन गिल बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 2 रन बनाकर चलते बने। कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी पारी का आगाज चौके और एक छक्के के साथ किया, लेकिन वह 15 रन बनाने के बाद काइल जेमिसन की गेंद में फंसकर रह गए। पाकिस्तान के खिलाफ शतक ठोकने वाले विराट कोहली 11 रन बनाकर चलते बने।

तीन स्पिनर्स के साथ उतरी है टीम इंडिया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम तीन स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतरी है। टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। हर्षित राणा की जगह पर वरुण चक्रवर्ती को अंतिम ग्यारह में शामिल किया गया है। वरुण का प्रदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई घरेलू वनडे सीरीज में कमाल का रहा था।

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

Rohit sharam : बड़ी खबर क्या रोहित शर्मा बने रहेंगे टेस्ट कप्तान आया बड़ा अपडेट

JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More

57 minutes ago

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

3 hours ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

12 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

13 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

24 hours ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

1 day ago