ई-श्रम कार्ड बनने के बाद अपना वर्तमान पता अपडेट करें का SMS आया तो क्या करें…

नई दिल्ली। जागरूक यूथ न्यूज नेटवर्क

बीते कुछ दिनों से ई श्रम कार्ड e shram बनने के बाद श्रम विभाग से SMS के जरिये वर्तमान पता अपडेट करने का मैसेज आ रहा है। बहुत ज्यादा श्रमकार्ड वाले पेरशान हो रहे है कि अब किया करना होगा। जानकारी के अनुसार वर्तमान पता अपडेट करने का मैसेज उन श्रमकार्ड e shram वालो पर आ रहा है जिनका कार्ड शुरूआती समय में बना था।

ऐसी खबरें पढ़ने के लिये Group को Join करें
ऐसी खबरें पढ़ने के लिये Whatsapp Channel को Follow करें
ऐसी खबरें पढ़ने के लिये Group को Join करें


श्रम विभाग की बेवसाइड https://eshram.gov.in/ में वर्तमान पता अपडेट आने के बाद मैसेज आना शुरू हो गया है। जिनके पास ये मैसेज आ रहा है। उने अपना वर्तमान पता अपडेट कराना होगा। सरकारी योजनाओं के लाभ लेने के लिये अपना पता अपडेट कराना जरूरी होगा। वर्तमान अपडेट करने के लिये श्रम विभाग की बेवसाइड https://eshram.gov.in/ पर जाकर अपडेट कर सकते है।

ई-श्रम कार्ड की जारी हुई दूसरी किस्त, ऐसे चेक करें अपना नाम


ई श्रम कार्ड में कैसे कराये पता अपडेट how to update address in e shram card

जिन श्रम कार्ड धाराकों के पास श्रम विभाग से मैसेज आया है। वे अपने मोबाइल से भी अपना वर्तमान पता अपडेट कर सकते है। या अपने नजदीक के CSC केंद्र पर जाकर वर्तमान पता अपडेट करा सकते है। इसके लिये अपना आधार कार्ड और श्रमकार्ड को लेकर जाना है। जो मोबाइल नंबर आपने लगवाया है। उस पर OTP ओटीपी जाकर अपडेट करा सकते है। जिनका मोबाइल से आधार लिंक नहीं व अपने फिंगर प्रिन्ट से भी अपडेट करा सकते है।

आधार में संशोधन करने पर भी आ रहा मैसेज

श्रम कार्ड बनने के बाद जिसने अपने आधार कार्ड में संशोधन कराया है। जैसे अपना पता में बदलाव कराया है। उन्हें भी अपने श्रम कार्ड में पता अपडेट करना होगा। नहीं तो कार्ड निरस्त हो जायेगा। मैसेज आने के बाद अपना वर्तमान पता अपडेट कराना होगा।

ई-श्रम कार्ड बनने के बाद क्या श्रमिक के बैंक खाते से कटेंगे पैसे !

यूपी सरकार ने प्रदेश के करीब डेढ़ करोड़ श्रमिकों को 500 रूपये की राशि उनके खाते में भेज दी है। प्रदेश में कुल पंजीकृत कामगारों की संख्या 50908745 करोड़ (पांच करोड़ 90 लाख आठ हजार 745) है। इसमें से ई श्रम पोर्टल पर पंजीकृत असंगठित कामगारों की संख्या 38160725 और बीओसी डब्लू बोर्ड https://upbocw.in के अंतर्गत कुल पंजीकृत कामगारों की संख्या 12748020 है। इनमें से पहले चरण में दिंसबर और जनवरी माह के करीब डेढ़ करोड़ कामगारों के खाते में भरण पोषण भत्ता भेजा दिया था। छह फरवरी को फरवरी माह के 500 रूपये भरण पोषण भत्ता श्रमिकों के खाते भेज दिया है।

यूपी सरकार ने 500 रुपए प्रति माह देने की घोषणा

यूपी सरकार ने प्रदेश के एक.50 करोड़ कामगारों को भरण पोषण भत्ता राशि देने का शुभारम्भ किया है। इसमें 500 रुपए प्रति माह के अनुसार दो महीने का एक हजार रुपए भत्ता जनवरी में दे दिया है जबकि फरवरी को भी जारी कर दिया गया है। इस तरह सरकार सोमवार को कामगारों और निर्माण श्रमिकों को कुल 1500 करोड़ रुपए हस्तांतरित करेगी। श्रमिकों को भरण पोषण भत्ता देकर देश में प्रदेश को पहले पायदान बैठाने का काम किया था।क्योंकि योगी सरकार से पहले देश के किसी प्रदेश ने इस व्यवस्था पर काम नहीं किया था।

हालांकि इसके बाद कई राज्यों ने इस व्यवस्था को अपने यहां लागू किया। योगी सरकार एक बार फिर कोरोना काल में श्रमिकों और वंचित तबके की जीवन और जीविका बचाने का काम फिर शुरू करने जा रही है।

वैश्विक महामारी कोरोना की मार से समाज का हर तबका प्रभावित रहा। चूंकि दूसरी लहर पहले की तुलना में 30 से 50 गुना अधिक संक्रामक थी, लिहाजा इसका असर भी उसी अनुसार रहा। इसके साथ यह भी सच है कि समाज का सबसे वंचित तबका जिसके परिवार का गुजारा उसकी मुखिया की रोज की कमाई पर निर्भर करता है,वह इस अभूतपूर्व और अप्रत्याशित महामारी से सर्वाधिक प्रभावित रहा।

श्रमिकों को किसे मिलेगा लाभ

इसमें सड़क के किनारे रेहड़ी,खोमचा लगाने वाले,रिक्शा और ठेला चालक, नाई, धोबी, दर्जी, मोची, फल और सब्जी विक्रेता आदि शामिल हैं। इसके अलावा एक बड़ा वर्ग उन श्रमिकों का है जो निर्माण कार्य से जुड़े हैं। कोरोना के पहले संक्रमण के दौरान भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे आकर समाज के इस सबसे वंचित वर्ग की हर संभव मदद की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *