टेस्ट सीरीज में अब तक कैसा रहा भारत का प्रदर्शन, रोहित शर्मा नई रणनीति के तहत करेंगे शुरूआत

Published by

नई दिल्ली। रोहित शर्मा वर्ल्ड कप के बाद टेस्ट सीरीज से शुरूआत करने जा रहे है। जिसके तहत वे नये खिलड़ियों के साथ खेलेंगे। भारतीय क्रिकेट टीम 26 दिसंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेलेगी। दोनों टीमों के बीच ये टेस्ट मैच सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा।

 

टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले टीम भारत ने अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए एक इंट्रा स्क्वाड मुकाबला भी खेला ताकि वहां के हालात में खुद को ढाल सके। टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान पर खेलने उतरेगी जिसमें टीम की कप्तानी रोहित शर्मा संभालते हुए नजर आएंगे, इसके अलावा गेंदबाजी में लंबे समय के बाद जसप्रीत बुमराह टेस्ट क्रिकेट में दिखाई देंगे।

 

बॉक्सिंग-डे टेस्ट में भारत का नहीं रहा कुछ खास रिकॉर्ड

क्रिसमस के अगले दिन शुरू होने वाले भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट मैच को बॉक्सिंग-डे के नाम से भी पहचाना जाता है। इस दिन पहली बार साल 1950 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच खेला गया था और फिर साल 1980 से क्रिकेट जगत में बॉक्सिंग-डे के दिन ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका ने टेस्ट मैच खेलना जारी रखा।

 

इस भारत ने भी इन दोनों देशों के दौरों के दौरान बॉक्सिंग-डे टेस्ट खेला जिसमें उनका कुछ खास रिकॉर्ड अब तक देखने को नहीं मिला है। टीम भारत ने कुल 16 बॉक्सिंग-डे टेस्ट खेले हैं, जिसमें सबसे पहले उन्होंने साल 1985 में खेला था। भारतीय टीम ने 4 बार बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच में जीत हासिल की है, जबकि 10 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा तो वहीं 2 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए।

यहां पर देखिए भारत के अब तक बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैचों में खेले गए मैच परिणाम

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत – साल 1985, मैच ड्रॉ

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत – साल 1991, ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की

साउथ अफ्रीका बनाम भारत – साल 1992, साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट से जीत दर्ज की

साउथ अफ्रीका बनाम भारत – साल 1996, साउथ अफ्रीका ने 328 रनों से जीत दर्ज की

न्यूजीलैंड बनाम भारत – साल 1998, न्यूजीलैंड ने 4 विकेट से जीत दर्ज की

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत – साल 1999, ऑस्ट्रेलिया ने 180 रनों से जीत दर्ज की

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत – साल 2003, ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से जीत दर्ज की

साउथ अफ्रीका बनाम भारत – साल 2006, साउथ अफ्रीका ने 174 रनों से जीत दर्ज की

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत – साल 2007, ऑस्ट्रेलिया ने 337 रनों से जीत दर्ज की

साउथ अफ्रीका बनाम भारत – साल 2010, भारत ने 87 रनों से जीत दर्ज की

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत – साल 2011, ऑस्ट्रेलिया ने 122 रनों से जीत दर्ज की

साउथ अफ्रीका बनाम भारत – साल 2013, साउथ अफ्रीका ने 10 विकेट से जीत दर्ज की

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत – साल 2014, मैच ड्रॉ

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत – साल 2018, भारत ने 137 रनों से जीत दर्ज की

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत – साल 2020, भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की

साउथ अफ्रीका बनाम भारत – साल 2021, भारत ने 113 रनों से जीत दर्ज की

This post was last modified on 23/12/2023 20:41

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

1 hour ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

10 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

12 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

22 hours ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

1 day ago

भारत के दिग्गज ऑलराउंडर का हुआ निधन

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सैयद आबिद अली का बुधवार को 83 वर्ष की उम्र… Read More

3 days ago