हार्दिक पंड्या कप्तान बनकर भी नहीं खेल पाएंगे IPL, क्या रोहित को मिलेगा मौका!

Published by

मुंबई इंडियन की तरफ से IPL 2024 के लिए हार्दिक पंड्या को टीम में बतौर कप्तान शामिल किया गया है। और रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक को मौका दिया गया है।

 

मुंबई इंडियन ने गुजरात टाइटन से मिनी नीलामी में हार्दिक पंड्या को ट्रेड किया था। रोहित शर्मा को मुंबई इंडियन की कप्तानी से हटाने के बाद MI को सोशल मीडिया पर फैंस का काफी गुस्से का सामना करना पड़ा था लेकिन अभी मीडिया रिपोर्टो के मुताबिक हार्दिक पंड्या के IPL 2024 में खेल पाने को लेकर दावे किये जा रहे है की वो इस बार IPL में हार्दिक पंड्या का खेलना संदिग्ध माना जा रहा है साथ में ही जनवरी में होने वाली भारत एवं अफगानिस्तान टीम के बीच T20 सीरीज में भी उनका खेलना संदिग्ध लग रहा है। ऐसे में रोहित शर्मा फिर से मुंबई की कप्तानी करते नजर आएंगे या कोई और कप्तान बनेगा ये सबसे बड़ा सवाल MI के सामने बना हुआ है

हार्दिक चोट से नहीं उबरे है

NDTV के सूत्रों के मुताबिक इस बात की पुष्टि की गई है की हार्दिक पंड्या भारत एवं अफगानिस्तान टीम के बीच होने वाले T20 सीरीज में नहीं खेलेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दे की हार्दिक पंड्या वर्ल्डकप में बांग्लादेश के खिलाफ हुए मैच में टखने में चोट के चलते बाहर हो गए थे और उसके बाद उनकी मैदान पर वापसी नहीं हुई है। अगर हार्दिक पंड्या के ठीक होने में समय लगता है तो ये टीम इंडिया और मुंबई इंडियन टीम दोनों के लिए ही बड़ा झटका लगने वाला है।

सूर्य कुमार यादव भी चोटिल है

सूर्यकुमार यादव साउथ अफ्रीका एवं भारत के बीच हुए T20 सीरीज के मैच में चोटिल हो गए थे। और उनका भी अफगानिस्तान एवं भारत के बीच होने वाली सीरीज में खेलना संदिग्ध लग रहा है। अभी तक इसके सम्बन्ध में BCCI की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है।

 

भारत एवं अफगानिस्तान के बीच में T20 सीरीज 11 जनवरी से शुरू होगी। और इस सीरीज में 3 मैच खेले जाने है। भारतीय समय अनुसार ये सीरीज मैच शाम के 7 बजे शुरू होंगे।

This post was last modified on 24/12/2023 06:52

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

5 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

6 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

17 hours ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

20 hours ago

भारत के दिग्गज ऑलराउंडर का हुआ निधन

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सैयद आबिद अली का बुधवार को 83 वर्ष की उम्र… Read More

3 days ago

IPL 2025 : ऐसी हो सकती है CSK की प्लेइंग इलेवन, 2 स्टार ऑलराउंडर पर लटकी तलवार!

JYNEWS-IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का रोमांच एक बार फिर शुरू होने वाला है,… Read More

4 days ago