sarkari yojana 2025

काम की खबरः पेंशन पाने के लिये जल्द करायें आधार का सत्यापन

Published by

मुरादाबाद। नेटवर्क

राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत पेंशन का इंतजार कर रहे लोगों के लिये एक अपडेट आया है। इस बार बिना आधार सत्यापन या ई केवाईसी के बिना पेंशन नहीं मिलेगी।जिला समाज कल्याण अधिकारी राम जनम ने जानकारी देते हुए बताया है। कि राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत पेंशन का भुगतान ‘आधार आधारित‘ प्रणाली के माध्यम से किया जायेगा,जिसके लिए लाभार्थी का आधार प्रमाणीकरण/सत्यापन अनिवार्य है।

आधार प्रमाणीकरण लाभार्थी द्वारा रजिस्टर्ड मोबाइल के माध्यम से स्वयं किया जायेगा। वृद्धावस्था पेंशन योजना की बेवसाइट के होम पेज पर आधार प्रमाणीकरण आवेदक द्वारा स्वयं करने हेतु लिंक उपलब्ध कराया गया है।

उन्होंने समस्त राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशनरों ने अवगत कराया है कि आधार प्रमाणीकरण/सत्यापन बेवसाइट https://sspy-up.gov.in/ इन पर स्वयं अथवा जन सुबिधा केन्द्र/साइवर कैफे/ग्राम प्रधान/सचिव/पंचायत सहायक के माध्यम से कराना सुनिश्चित करें। यदि लाभार्थी के आधार कार्ड एवं पेंशन के नाम में भिन्नता है तो पहले पेंशनर के नाम में संशोधन कराना अनिवार्य है।

उसके बाद ही आधार प्रमाणीकरण हो पायेगा। पेंशनर सूची व आधार के नाम में अंतर है तो आधार प्रमाणीकरण का प्रयास दोबारा न करें अन्यथा आपका डाटा लॉक हो जायेगा। ऐसी स्थिति में लाभार्थी अपना आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल के साथ कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी,विकास भवन,बदायूँ के कक्ष सं0 115 में सम्पर्क कर समस्या का समाधान करा सकते हैं।

17 जून तक जनपद में कुल 73793 लाभार्थियों के सापेक्ष कुल 35226(45.03) लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण हो पाया है। अभी भी 40147 लाभार्थी आधार प्रमाणीकरण हेतु शेष हैं। ऐसी स्थिति बनी रही तो अधिकांश संख्या में वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों की पेंशन रोक दी जायेगी।

अवशेष समस्त राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशनरों को अवगत कराया है कि वह प्रत्येक दशा में अपना आधार प्रमाणीकरण एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित करें,अन्यथा की स्थिति में शासन के निर्देशानुसार पेंशन रोक दी जायेगी।

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Share
Published by

Recent Posts

Rohit sharam : बड़ी खबर क्या रोहित शर्मा बने रहेंगे टेस्ट कप्तान आया बड़ा अपडेट

JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More

15 hours ago

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

17 hours ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

1 day ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

1 day ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

2 days ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

2 days ago