डेस्क। ग्रामीण क्षेत्र के साथ शहरों के आसपास आजकल मुर्गे फार्म के जरीये बिजनेस किया जा रहा है। इस बिजनेस में मुनाफा ज्यादा है। जो हर मौसम में चलने वाला है। इस खबर में आपको एक ऐसी मुर्गे के बारे में बता रहे जिसकी डिमांड ज्याद है। बडे मुर्गे फार्म प्रतिदिन के लाखों कमा रहे है।
आपने कड़क नाथ मुर्गे का नाम तो सुना ही होगा। समान्य मुर्गों की अपेक्षा इसका रेट अधिक रहता है। महंगा होने के बावजूद भी इसकी डिमांड बहुत अधिक रहती है। बाजार में इसके खरीदारों की कमी नहीं है। यह एक ऐसा बिजनेस है जिसे शुरू करने के लिए बहुत पैसे की जरूरत नहीं होती है। छोटा निवेश करके भी इसमें मोटा मुनाफा कमाया जा सकता है।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अपने फॉर्म हाउस में कड़क नाथ मुर्गे का पालन करते हैं। आइए जानते हैं कि इस बिजनेस को शुरू करने का लिए किन बातों का ध्यान रखना होगा।
कड़कनाथ मुर्गे की सबसे बड़ी खासियत है इसको तैयार होने में ज्यादा समय नहीं लगता है। साथ ही इसे घास, रोटी, चावल, गेहूं, दाना, छोटी मछली कुछ भी खिलाया जा सकता है। यानी चारा खरीदने के लिए भी आपको बड़ी पूंजी की आवश्यकता नहीं होगी।
इसे तैयार होने में भी महज 90 से 100 दिन का ही समय लगता है। यानी अगर ठीक से सुनियोजित ढंग से इसमें निवेश किया जाए तो महज 100 दिन में इससे लखपति बना जा सकता है।
कड़कनाथ मुर्गे की मांग शहर के बाजारों में खूब है। एक किलो का मुर्गा सात से आठ सौ रुपया में मिलता है। जबकि, अंडे की डिमांड भी काफी है। 25 से 30 रुपए में एक अंडा बिकता है। कड़कनाथ भारत का एकमात्र काला मांस का चिकन है। सफेद मुर्गे के मुकाबले इसमें कोलस्ट्रॉल की मात्रा बेहद कम होती है। अमीनो एसिड का स्तर अधिक होता है। भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। वसा कम होता है। इसलिए यह हार्ट पेशेंट और डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। मुर्गे का मांस, खून, चोंच, अंडे, जुबान और शरीर सबकुछ काला होता है।
कड़कनाथ मुर्गियां छह माह में अंडे देने लगती हैं। एक मुर्गी प्रत्येक माह में 10 से 12 अंडे देती हैं। अच्छी बात यह कि काले मुर्गे में रोग होने का डर नहीं रहता है।
This post was last modified on 23/01/2022 08:05
JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More
Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More
JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More
IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More