Sports News

cricket news : गंभीर के पदभार संभालने से पहले ही BCCI बोर्ड ने उन्हें दिया झटका

Published by

cricket news : नई दिल्ली : जोंटी रोड्स की तरह ही गंभीर ने गेंदबाजी कोच के लिए विनय कुमार के नाम की सिफारिश की थी, लेकिन बीसीसीआई ने इसका समर्थन नहीं किया। इस बीच, यह भी खबर आई थी कि गंभीर नीदरलैंड के पूर्व खिलाड़ी रियान टेन डसकाटे को सहायक स्टाफ में शामिल करना चाहते थे।

 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर को टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया था। गंभीर के पदभार संभालने से पहले ही बोर्ड ने उन्हें झटका दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, गंभीर ने फील्डिंग कोच के लिए जोंटी रोड्स का नाम प्रस्तावित किया था जिसे बोर्ड ने स्वीकार नहीं किया है। रोड्स दुनिया के बेहतरीन फील्डर माने जाते हैं, लेकिन बीसीसीआई का मानना है कि सहायक स्टाफ भारतीय ही होना चाहिए।

 

रोड्स और गंभीर इससे पहले आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपरजाएंट्स के साथ काम कर चुके हैं। गंभीर इस टीम के मेंटर रह चुके हैं। हालांकि, बीसीसीआई सहायक स्टाफ किसी भारतीय को ही रखना चाहता है। यह परंपरा पिछले सात साल से जारी है और फिलहाल बोर्ड इसमे कोई बदलाव नहीं चाहता है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई सहायक स्टाफ के लिए किसी विदेशी को नहीं लेने की नीति पर ही चलना चाहता है।

 

 

राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म होने के साथ ही सहायक स्टाफ की सेवाएं भी समाप्त हो गई हैं। इनमे बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़, गेंदबाजी कोच पारस म्हांब्रे और फील्डिंग कोच टी. दिलीप शामिल हैं। इन सभी का कार्यकाल टी20 विश्व कप फाइनल के बाद खत्म हो गया है।

 

रिपोर्ट के अनुसार, जोंटी रोड्स की तरह ही गंभीर ने गेंदबाजी कोच के लिए विनय कुमार के नाम की सिफारिश की थी, लेकिन बीसीसीआई ने इसका समर्थन नहीं किया। इस बीच, यह भी खबर आई थी कि गंभीर नीदरलैंड के पूर्व खिलाड़ी रियान टेन डसकाटे को सहायक स्टाफ में शामिल करना चाहते थे। डसकाटे कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के फील्डिंग कोच रह चुके हैं और कई अन्य लीग का भी हिस्सा रहे हैं।

 

गंभीर के प्रस्ताव ठुकराए जाने की खबरों के बीच क्रिकेट समुदाय में इस बात को लेकर दिलचस्पी बढ़ गई है कि सहायक स्टाफ को लेकर बीसीसीआई क्या अंतिम फैसला लेगा। इस दौड़ में कई पूर्व खिलाड़ी शामिल हैं, लेकिन अब तक आधिकारिक रूप से कोई भी नाम सामने नहीं आया है। मालूम हो कि गंभीर इस महीने के अंत में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज से टीम इंडिया से जुड़ेंगे।

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

Rohit sharam : बड़ी खबर क्या रोहित शर्मा बने रहेंगे टेस्ट कप्तान आया बड़ा अपडेट

JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More

8 hours ago

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

10 hours ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

19 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

20 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

1 day ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

1 day ago