Sports News

सचिन तेंदुलकर के क्लब में शामिल हुए चेतेश्वर पुजारा, बनाया ये रिकॉर्ड

Published by

नई दिल्ली । सचिन तेंदुलकर  फैंस के लिये एक बड़ी खबर है भारतीय टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा टीम इंडिया से भले दूर हैं लेकिन डोमेस्टिक क्रिकेट में उनका जलवा जारी है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में चेतेश्वर पुजारा ने एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया है।

 

मौजूदा रणजी ट्रॉफी में पुजारा शानदार फॉर्म में हैं। विदर्भ के खिलाफ उन्होंने पहली पारी में 43 रन बनाए थे। जबकि दूसरी पारी में वह 66 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 66 रनों की इस पारी के दौरान अपने 20 हजार फर्स्ट क्लास रन पूरे कर लिए। वह इसी के साथ ऐसा करने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बने।

सचिन के क्लब में शामिल

चेतेश्वर पुजारा को वर्ल्ड टेस्ट चौंपियनशिप फाइनल के बाद से टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है। वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका सीरीज में उन्हें जगह नहीं मिली है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए भी वह टीम का हिस्सा नहीं हैं।

 

लेकिन इसी दौरान रणजी ट्रॉफी में पुजारा ने झारखंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाया और फिर विदर्भ के खिलाफ उन्होंने अर्धशतक लगाया और बड़ा कीर्तिमान हासिल किया। वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 20 हजार रन पूरे करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज हैं। उनसे पहले सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ ने ऐसा किया था।

चेतेश्वर पुजारा का करियर रिकॉर्ड

चेतेश्वर पुजारा की बात करें तो उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 20 हजार रन पूरे किए हैं। आपको बता दें कि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में टेस्ट क्रिकेट और सभी तरह के घरेलू रेड बॉल क्रिकेट के आंकड़े शामिल होते हैं। पुजारा ने टेस्ट करियर में 103 मैच खेलते हुे 176 पारियों में 7195 रन बनाए हैं। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 19 शतक और 35 अर्धशतक दर्ज हैं।

उनका बेस्ट स्कोर रहा है 206 रन नाबाद। मौजूदा रणजी ट्रॉफी में झारखंड के खिलाफ नाबाद 243 रन बनाते हुए उन्होंने सुर्खियां बटोरी थीं। अब देखना होगा कि रणजी का मौजूदा प्रदर्शन उनको क्या टीम इंडिया में वापसी करवा सकता है।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट सबसे ज्यादा रन (भारतीय)

  • सुनील गावस्कर- 25834 रन
  • सचिन तेंदुलकर- 25396 रन
  • राहुल द्रविड़- 23794 रन
  • चेतेश्वर पुजारा- 20013 रन

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

Rohit sharam : बड़ी खबर क्या रोहित शर्मा बने रहेंगे टेस्ट कप्तान आया बड़ा अपडेट

JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More

3 hours ago

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

5 hours ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

14 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

16 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

1 day ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

1 day ago