Sports News

IND vs NZ : फाइनल मैच से पहले मौसम ने करोड़ों फैंस को दिया झटका, जानें वेदर रिपोर्ट

Published by

JYNEWS, IND vs NZ नई दिल्ली। दुनियाभर के करोड़ों फैंस की निगाहें टिकी हुई हैं। आखिरी बार भारत और न्यूजीलैंड साल 2000 में चौंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भिड़े थे। तब न्यूजीलैंड ने भारत को 4 विकेट से हराकर खिताब जीता था।

 

हालांकि अब 25 साल बाद भारत के पास न्यूजीलैंड को हराकर उस हार का बदला लेने मौका होगा। इन सबके बीच फैंस ये भी जानना चाहते हैं कि 9 मार्च को दुबई का मौसम कैसा रहेगा। तो आइए हम आपको बताते हैं कि, इस मैच के दौरान दुबई का मौसम कैसा रहेगा।

 

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, 9 मार्च को दुबई का तापमान 30 डिग्री रहने वाला है। दिन में बादल छाए रहेंगे। बारिश होने की संभावना 10 प्रतिशत है। ह्यूमिडिटी 43 फीसदी रहेगी। हवा 24 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली है। इसका मतलब साफ है कि भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल बिना किसी रूकावट के खेला जाएगा और इसी दिन मैच का रिजल्ट आ जाएगा।

 

IND vs NZ : अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ IND vs NZ फाइनल तो क्या होगा?

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल मैच के दौरान वैसे तो बारिश की कोई संभावना नहीं है। दुबई का मौसम साफ रहने की उम्मीद है। लेकिन अगर फिर भी 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल के दौरान बारिश होती है, तो टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार एक रिजर्व डे (10 मार्च, सोमवार) है।

 

ये मैच रिजर्व डे के दिन खेला जाएगा। अगर 09 मार्च को कुछ ओवर का खेल होने के बाद बारिश आती है तो 10 मार्च को फिर से मुकाबला शुरू होगा। लेकिन अगर मैच 10 मार्च को भी बारिश की भेंट चढ़ जाता है तो ट्रॉफी दोनों टीमों के बीच शेयर की जाएगी।

 

IND vs NZ  : भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन

 

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी।

IND vs NZ  : न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

मिचेल सेंटनर (कप्तान), विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लैथम, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, काइल जेमीसन, विल ओ रुर्के, जैकब डफी।

IND vs NZ : बड़े रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर ये भारतीय खिलाड़ी !

Recent Posts

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

1 hour ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

12 hours ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

15 hours ago

भारत के दिग्गज ऑलराउंडर का हुआ निधन

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सैयद आबिद अली का बुधवार को 83 वर्ष की उम्र… Read More

2 days ago

IPL 2025 : ऐसी हो सकती है CSK की प्लेइंग इलेवन, 2 स्टार ऑलराउंडर पर लटकी तलवार!

JYNEWS-IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का रोमांच एक बार फिर शुरू होने वाला है,… Read More

4 days ago

World Cup 2027 : ये 3 युवा सितारे जो बना सकते हैं भारत को चैंपियन

JYNEWS : World Cup 2027 : क्रिकेट भारत में सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक… Read More

4 days ago