ICC :
JYNEWS, Champions Trophy 2025: नई दिल्ली। चौंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला न्यूजीलैंड से होना है। इस मैच में टीम इंडिया की निगाह जीत हासिल करके तीसरी बार चौंपियंस ट्रॉफी जीतने की है। वहीं, इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी को चोट लग गई है। दोनों टीमों के ये मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर जाएगा।
Champions Trophy 2025: ट्रेनिंग सेशन के दौरान इस खिलाड़ी को लगी चोट
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को शुक्रवार को ट्रेनिंग सेशन के दौरान चोट लग गई। यह चोट 9 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी चौंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल से ठीक पहले लगी। पाकिस्तान के जियो न्यूज के अनुसार, कोहली के टखने में चोट लग गई, जब उनके घुटने के पास गेंद लगी, जिसके कारण उन्हें अभ्यास रोकना पड़ा। भारतीय मेडिकल टीम ने तुरंत स्प्रे लगाकर और पट्टी बांधकर उनका इलाज किया।
Champions Trophy 2025 : चौंपियंस ट्रॉफी के बाद इन खिलाड़ियों का पत्ता कटेगा
Champions Trophy 2025: टीम मैनेजमेंट ने दिया अपडेट
टीम मैनेजमेंट आश्वस्त किया कि कोहली की चोट गंभीर नहीं है और वह फाइनल में खेलने के लिए फिट होंगे। इसके बाद भी विराट कोहली मैदान पर रहे और दूसरों को अभ्यास करते हुए देखते थे। कोहली इस टूर्नामेंट में भारत के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं और रविवार को दुबई में होने वाले फाइनल मैच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
Champions Trophy 2025: बेहद शानदार रहा है प्रदर्शन
मौजूदा चौंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान विराट कोहली शानदार फॉर्म में है। चार पारियों में उन्होंने 72.33 के प्रभावशाली औसत और 83.14 के स्ट्राइक रेट के साथ 217 रन बनाए हैं। वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ शतक और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच जीतने वाली 84 रन की पारी खेली है। वह भारत के शीर्ष स्कोरर हैं और टूर्नामेंट में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More
JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More
IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सैयद आबिद अली का बुधवार को 83 वर्ष की उम्र… Read More
JYNEWS-IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का रोमांच एक बार फिर शुरू होने वाला है,… Read More