champions-trophy-2025
JYNEWS, champions-trophy-2025 : नई दिल्ली। विराट कोहली, चौंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार फॉर्म में हैं। टूर्नामेंट के 4 मैचों में कोहली के बल्ले से अब तक 217 रन आ चुके हैं। इसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक शामिल हैं। वह चौंपियंस ट्रॉफी 2025 में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनसे आगे सिर्फ इंग्लैंड के बेन डकेट (227), न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र (226) और इंग्लैंड के जो रूट (225) हैं।
अब भारतीय टीम की फाइनल में 9 मार्च को दुबई में न्यूजीलैंड से टक्कर होगी। इस खिताबी मुकाबले में एक बार फिर कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। इस दौरान किंग कोहली के निशाने पर चौंपियंस ट्रॉफी 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने का शानदार मौका होगा। 11 रन बनाते ही कोहली सभी को पीछे छोड़ते हुए इस सीजन चौंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। हालांकि ये भी देखना होगा कि फाइनल में न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र कितने रन बनाते हैं। फाइनल में दोनों के बीच एक-दूसरे को पीछे छोड़ने की जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी।
champions-trophy-2025 : गेल का कीर्तिमान होगा ध्वस्त?
विराट कोहली के पास चौंपियंस ट्रॉफी 2025 ही नहीं बल्कि टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने का मौका होगा। कोहली को इसके लिए सिर्फ 46 रनों की दरकार है।
कोहली चौंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वहीं, शीर्ष पर क्रिस गेल हैं। गेल के नाम चौंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। गेल ने 17 मैचों की 17 पारियों में 52.73 के औसत से 791 रन बनाए हैं। इसमें 3 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है।
Champions Trophy 2025 : चौंपियंस ट्रॉफी के बाद इन खिलाड़ियों का पत्ता कटेगा
champions-trophy-2025 : राहुल द्रविड़ भी छूट जाएंगे पीछे
वहीं, विराट कोहली के नाम चौंपियंस ट्रॉफी के 17 मैचों की 16 पारियों में 746 रन दर्ज हैं। इस दौरान उनका औसत 82.88 का है। कोहली के बल्ले से 1 शतक और 6 अर्धशतक अब तक आए हैं। एक और अर्धशतक जड़ते ही वह चौंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा पचासा जड़ने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
अभी कोहली 6 अर्धशतक के साथ राहुल द्रविड़ के बराबर हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 50 रन का आंकड़ा छूते ही वह द्रविड़ को पछाड़ देंगे और टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने का बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लेंगे।
Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More
JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More
IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सैयद आबिद अली का बुधवार को 83 वर्ष की उम्र… Read More
JYNEWS-IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का रोमांच एक बार फिर शुरू होने वाला है,… Read More