Sports News

Champions Trophy : चौंपियंस ट्रॉफी में ये युवा खिलाड़ी बनायेंगे रिकॉर्ड, फैंस हो जायेंगे गदगद

Published by

JYNEWS, Champions Trophy : नई दिल्ली। चौंपियंस ट्रॉफी में विराट कोहली और रोहित शर्मा को टीम इंडिया सबसे अहम खिलाड़ी माना जा रहा है। आईसीसी इवेंट्स में कोहली का बल्ला भी खूब बोलता है, तो हिटमैन भी किसी भी गेंदबाजी अटैक की धज्जियां उड़ाने का दमखम रखते हैं। सिर्फ यह दो दिग्गज बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि भारतीय टीम में कई ऐसे प्लेयर्स मौजूद हैं, जो अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलट सकते हैं। हालांकि, पूर्व भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन का मानना है कि दुबई में हर्षित राणा टीम इंडिया के सबसे बड़े एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं।

Champions Trophy : हर्षित होंगे सबसे बड़े एक्स फैक्टर

आईसीसी के साथ बातचीत करते हुए शिखर धवन ने कहा, “हर्षित राणा का टीम में आना काफी एक्साइटिंग है। उन पर नजर रखिएगा, हर्षित के लिए यह टूर्नामेंट कमाल का हो सकता है। मुझे उनका एटीट्यूड पसंद है। वह बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से हैं और किसी भी तरह के चौलेंज से नहीं डरते हैं। हमने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में हर्षित की लाजवाब फॉर्म को देखा। अगर वह हाथ आए मौके को भुनाने में सफल रहते हैं, तो वह टीम इंडिया के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं।”

Champions Trophy : गिल भी जीत सकते हैं दिल

धवन का कहना है कि चौंपियंस ट्रॉफी में शुभमन गिल बल्ले से जमकर धमाल मचा सकते हैं। उन्होंने कहा, “भारतीय टीम के पास चौंपियन बनने के कई कारण हैं। टीम का बैटिंग ऑर्डर काफी संतुलित है और उसमें अनुभव और युवा खिलाड़ियों का मिश्रण है।

शुभमन गिल खासतौर पर निरंतरता के साथ लगातार रन बना रहे हैं और मैं भरोसा है कि उनके लिए यह टूर्नामेंट बेहतरीन गुजरने वाला है।

रोहित शर्मा फॉर्म में लौट चुके हैं, विराट कोहली भी टीम में मौजूद हैं। भारतीय टीम टॉप साइड दिख रही है, जिसको रोकना काफी मुश्किल होगा। टीम ने पिछले कुछ समय में कमाल की क्रिकेट खेली है और स्क्वॉड में मौजूद हर खिलाड़ी अपनी काबिलियत को अच्छे से जानता है।”

Champions Trophy : बांग्लादेश से पहली भिड़ंत

टीम इंडिया चौंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपने अभियान का आगाज बांग्लादेश के खिलाफ 20 फरवरी को करेगी। रोहित की पलटन को ग्रुप-ए में पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के साथ रखा गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 23 फरवरी को खेला जाएगा। ग्रुप स्टेज के लास्ट मुकाबले में भारतीय टीम की भिड़ंत न्यूजीलैंड के साथ 2 मार्च को होगी।

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

8 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

9 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

20 hours ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

23 hours ago

भारत के दिग्गज ऑलराउंडर का हुआ निधन

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सैयद आबिद अली का बुधवार को 83 वर्ष की उम्र… Read More

3 days ago

IPL 2025 : ऐसी हो सकती है CSK की प्लेइंग इलेवन, 2 स्टार ऑलराउंडर पर लटकी तलवार!

JYNEWS-IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का रोमांच एक बार फिर शुरू होने वाला है,… Read More

4 days ago