मेरठ। नेटवर्क
यूपी और हरियाणा के कांवड़ियों के बीच आगे निकलने की होड़ को लेेेकर खूनी संघर्ष हो गया। जमकर लाठी-डंडे चले जिसमें मुजफ्फरनगर के एक कांवड़िए की मौत हो है।घटना में मारा गया कार्तिक नाम का ये कांवड़िया सेना में जवान था। कांवड़ उठाने के लिए छुट्टी लेकर दो दिन पहले ही आया था। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान उसके सिर में डंडा लग गया था। बताया जा रहा है कि हरिद्वार में भी दोनों पक्षों में संघर्ष हुआ था। मारपीट के दौरान कांवड़ियों के बीच भगदड़ मच गई थी।
मूल रूप से मुजफ्फरनगर के सिसौली के लेपरान पट्टी के रहने वाले कार्तिक के पिता का नाम योगेंद्र है। कार्तिक सेना में था। घटना के बारे में छपार थाने में हरियाणा के 5 कांवड़ियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि हरिद्वार में भी दोनों पक्षों में दोनों पक्षों में संघर्ष हुआ था।
कार्तिक की मौत की खबर मिलने पर उसके परिवार में कोहराम मच गया है। वह दो दिन पहले ही डाक कांवड़ के लिए छुट्टी लेकर आया था। कार्तिक और 20-25 युवा बाइक से हरिद्वार गए थे। वहां से जल लेकर लौटते समय रास्ते में हरियाणा के कांवड़ियों से उनकी झड़प हो गई। कार्तिक के साथियों का आरोप है कि हरियाणा के कांवड़ियों ने कार्तिक के सिर में लाठियां मारी और धारदार हथियार से वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More
Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More
JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More
IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More