sarkari yojana 2025

CM का बड़ा ऐलान, गांव में ही मिलेंगी 243 प्रकार की सेवाएं, युवाओं को मिलेगा रोजगार और नौकरी

Published by

लखनऊ। नेटवर्क

यूपी के CM  योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यक्रम के दौरान बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने ग्राम सचिवालय में कम्प्यूटर दिए गए हैं और वाईफाई की सुविधा है। इससे 243 प्रकार की सेवाएं ग्रामीणों को मिलेंगी। इससे ग्रामीणों को कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी। गांव के विकास कार्यों में पारदर्शिता लानी है। सभी भुगतान को पारदर्शी तरीके से करने के लिए फाइनेंसियल मैनजेमेंट सुविधा का उपयोग करना है। स्मार्ट पंचायत की परिकल्पना को साकार करना है। ढांचागत व्यवस्था सड़क पेयजल, शिक्षा, खेलकूद की व्यवस्था करनी है। हर ग्राम पंचायत में यह सब हो सकता है। जनभागीदारी के माध्यम से इसे आगे बढ़ाया जा सकता है।

CM योगी गुरुवार को लखनऊ में पंचायती राज विभाग की कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश की 58 हजार ग्राम पंचायत यूपी में हैं और देश की ग्रामीण पँचायत का 23 फीसदी यूपी में है। हमें इनका विकास करते हुए आत्मनिर्भर बनाकर स्मार्ट विलेज़ करना है। हमें डिजिटल इंडिया का उपयोग करते हुए काम करना है। जीडीपी में ग्रोथ करनी है तो हाई स्पीड इंटरनेट की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। अभी यूपी में करीब 32 फीसदी ही इंटरनेट और वाईफाई की सुविधा का उपयोग कर रहे हैं।

प्रदेश में 4600 स्वास्थ्य केंद्र हैं और 2017 से पहले यहां डॉक्टर नहीं थे। हमने यहां डॉक्टर दिए। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को हम निचले स्तर तक पहुंचा पा रहे हैं। हमने आरोग्य मेले की शुरुआत कराई है। कैसे हम तकनीक को अपना सकते हैं। हमने हेल्थ एटीएम की सुविधा शुरू कराने का काम किया है। टेली कंसल्टेंसी के माध्यम से हम इसका लाभ ले सकते हैं। यूपी में हमने ये करके दिखाया है।

जनभागीदारी के मध्यम से हम यह काम कर रहे हैं। ग्राम पंचायत में ग्रामीण सचिवालय बनाया है। सभी 58 हजार पंचायत में यह काम किया गया है। पँचायत सचिव तैनात किए गए हैं। बीसी सखी की सुविधा दी गई है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को योजनाओं का लाभ मिलने में मदद मिल सके।

सीएम योगी ने कहा कि हर गांव में बेहतर कनेक्टिविटी हो, डिजिटल इंडिया का भरपूर उपयोग हो, शौचालय हों स्ट्रीट लाइट हों यह काम करके हमने दिखाया है। आज हर जगह स्वच्छता है। अब कहीं कोई खुले में शौच के लिए नहीं जाता है। ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से लोगों को सुविधा दी जा रही हैं।

ग्राम पंचायतों में कॉमन सर्विस सेंटर की सुविधाओं से जोड़ा गया है। हमारे पास सबकुछ है,बस थोड़ा प्रयास करने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत को अगर आत्मनिर्भर संकल्प को मजबूत करना है तो इसके लिए नींव को मजबूत करना होगा, बापू के ग्राम स्वराज के सपने को साकार करना होगा।

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Share
Published by

Recent Posts

Rohit sharam : बड़ी खबर क्या रोहित शर्मा बने रहेंगे टेस्ट कप्तान आया बड़ा अपडेट

JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More

18 hours ago

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

20 hours ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

1 day ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

1 day ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

2 days ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

2 days ago