Sports News

BCCI ने इन खिलाड़ियों को नहीं दिया कॉन्ट्रैक्ट, क्या हो सकती वजह

Published by

BCCI Annual Contract 5 Big Players Excluded: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने नए सालाना कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है। यह कॉन्ट्रैक्ट साल 2023-24 के लिए जारी हुआ है। इसमें कई युवा चेहरे शामिल हैं। वहीं कुछ अनुभवी खिलाड़ियों को इसमें जगह नहीं मिली है। सबसे बड़े दो नाम थे ईशान किशन और श्रेयस अय्यर जिन्हें साफतौर पर बीसीसीआई ने सजा देते हुए कॉन्ट्रैक्ट से बाहर किया।

 

चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे जैसे दो अनुभवी खिलाड़ी इस कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिए गए हैं। शिखर धवन को भी इस कॉन्ट्रैक्ट में नहीं शामिल किया गया है। इसके बाद अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या उनके करियर पर ब्रेक लग गया है।

चेतेश्वर पुजारा

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल के बाद से इस खिलाड़ी को टीम इंडिया में एंट्री नहीं मिली है। पुजारा ने हालांकि इस बीच घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। मौजूदा रणजी ट्रॉफी में भी उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया, मगर अब उन्हें टीम से बाहर करने के बाद बीसीसीआई द्वारा सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर कर दिया गया है। अब इसके बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या उनके करियर पर ब्रेक लग गया है। यह देखने वाली बात होगी कि वह युवाओं के इस दौर में वापसी कर पाते हैं या नहीं।

अजिंक्य रहाणे

भारत को टेस्ट क्रिकेट में कई यादगार जीत दिलाने वाले पूर्व उपकप्तान और धाकड़ बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे भी इस कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा नहीं हैं। रहाणे की पिछले साल आईपीएल के बाद टीम में वापसी हुई थी। वह WTC 2023 का फाइनल भी खेले थे और उसके बाद वेस्टइंडीज के दौरे पर भी उपकप्तान बनकर गए। लेकिन इसके बाद अचानकर वह टीम से बाहर हो गए। अब उन्हें कॉन्ट्रैक्ट में भी नहीं रिटेन किया गया है। इसके बाद उनके करियर पर भी अब प्रश्च चिन्ह लग गया है।

उमेश यादव

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव भी लंबे समय से टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए जूझ रहे हैं। वह भी पुजारा और रहाणे की तरह पिछले कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा थे। मगर अब उन्हें भी नए कॉन्ट्रैक्ट में जगह नहीं मिली है। उनकी वापसी पर भी अब संशय के बादल मंडरा रहे हैं।

 

शिखर धवन

टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच दिसंबर 2022 में खेलने वाले शिखर धवन को भी ताजा कॉन्ट्रैक्ट में बीसीसीआई ने शामिल नहीं किया है। वह किसी भी फॉर्मेट में टीम का हिस्सा नहीं हैं। अब उनकी वापसी को लेकर भी संशय बना हुआ है। वह टीम इंडिया में वापसी कर पाएंगे या नहीं इसको लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

इशांत शर्मा

भारतीय टीम के एक और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा भी इस सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा नहीं हैं। वह पिछले दो साल से नहीं हैं हिस्सा। उनके भी अब करियर पर ब्रेक लगने के आसार हैं। वह भी टीम इंडिया में वापसी कर पाएंगे या नहीं इसे कहना बेहद मुश्किल है।

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

5 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

6 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

17 hours ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

20 hours ago

भारत के दिग्गज ऑलराउंडर का हुआ निधन

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सैयद आबिद अली का बुधवार को 83 वर्ष की उम्र… Read More

3 days ago

IPL 2025 : ऐसी हो सकती है CSK की प्लेइंग इलेवन, 2 स्टार ऑलराउंडर पर लटकी तलवार!

JYNEWS-IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का रोमांच एक बार फिर शुरू होने वाला है,… Read More

4 days ago