Amroha News : मासूम को बांधकर ई-रिक्शा चलाकर बीमार पति का कर रही इलाज, वजह जानकर निकल आयेंगे आंसू

Published by

Amroha news: मजबूरी कूछ भी करा सकती है। एक महिला को कई परेशानी एक साथ आने पर वे हिम्मत नहीं हारी और बीमार पति के इलाज करा रही है। वहीं सूसराल और मायके वालों ने भी कोई साथ नहीं दिया तो खुद अपने मासूम बच्चे को लेकर ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण कर रही है।

पूजा की हिम्मत और हौसला की इन दिनों हर कोई एक मिसाल दे रहा है। बहुत से लोग उसकी सराहना एक योद्धा मां तो एक जिम्मेदार पत्नी के रूप में करते हैं। लेकिन सचाई तो ये है कि पूजा ई-रिक्शा चलाने का काम शौक से नहीं बल्कि मजबूरी में करती है। पूजा का पति बीमार है, ऐसे में उसे ना तो ससुराल और ना ही मायके से मदद मिली तो उसने घर चलाने के लिए ई-रिक्शा चलाने का फैसला कर लिया।

पूजा मुरादाबाद के थाना भोजपुर इलाके गांव श्यामपुर की रहने वाली है। पूजा का पति बीते डेढ़ साल से गंभीर तौर पर बीमार है। जिस कारण उसका पति घर पर ही रहता है। पूजा ने अपने पति की इस बीमारी का कई जगहों पर इलाज कराया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. पूजा की दो साल की बेटी है। लेकिन जब ई-रिक्शा लेकर सड़कों पर उतरती है तो उसे दुपट्टे से अपनी कमर में बांध लेती है और दिन भर अपने साथ ही रखती है।

खबरों के अनुसार पूजा कहती है पति के इलाज के लिए बहुत पैसे चाहिए, जोकि उसके पास नहीं है। मदद के लिए ना तो ससुराल पक्ष के जेठ, देवर तैयार हुए और ना ही उसके मायके के तीनों भाई। जिसके बाद पूजा मजबूरी में दो वक्त की रोटी की खातिर मुरादाबाद के भोजपुर से अमरोहा के गजरौला पहुंची, और यहां उसने ई-रिक्शा चलाना शुरू किया। पूजा फिलहाल गजरौला के मोहल्ला बस्ती में किराए के मकान में रह रही है।

पूजा ने बताया है कि उसने 30 हजार रुपये में ब्याज पर ई-रिक्शा खरीदा. अब इसे चलाकर वह पूरे परिवार का गुजारा कर रही है. वह पति का इलाज कराना चाहती है। मजबूर और लाचार पूजा ने सरकार से भी मदद की गुहार लगाई है ताकि उसका पति स्वस्थ होकर काम पर लौट सके। मीडिया की खबर आने के बाद पूजा की तारिफ कर रहे है।

This post was last modified on 12/08/2023 20:31

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

Rohit sharam : बड़ी खबर क्या रोहित शर्मा बने रहेंगे टेस्ट कप्तान आया बड़ा अपडेट

JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More

6 hours ago

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

8 hours ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

17 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

19 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

1 day ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

1 day ago