Amroha News : रिटायर होमगार्ड की ट्रेन से कटकर मौत

Published by

Amroha News: बृजघाट से गंगाजल लेने निकले रिटायर होमगार्ड की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। गेटमैन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

हादसा दिल्ली मुरादाबाद रेलवे लाइन पर चॉकलेट हाल्ट के पास हुआ। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव नौरंगी के निवासी रिटायर होमगार्ड जसराम पुत्र दयाराम शाम बृजघाट से गंगाजल लेने को निकले थे।

किसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर जसराम की मौके पर ही मौत हो गई। गेटमैन की सूचना पर सुबह को जीआरपी मौके पर पहुंची। आधार कार्ड से शव की शिनाख्त हुई।

वही सूचना पाकर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार जसराम बीते 4 साल पहले होमगार्ड से रिटायर हुए थे।

जिनके 6 बच्चे हैं जबकि 5 की शादी हो चुकी है। पत्नी राजवती का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Recent Posts

Rohit sharam : बड़ी खबर क्या रोहित शर्मा बने रहेंगे टेस्ट कप्तान आया बड़ा अपडेट

JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More

7 hours ago

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

9 hours ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

18 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

20 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

1 day ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

1 day ago