Amroha में केशव मौर्य युवाओं और गन्ना किसानों के लिये ये बोले, जानें विस्तार से

Published by

Amroha News: अमरोहा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कार्यकर्ताओं के बीच लोकसभा चुनाव की बिसात बिछाते दिखे। उन्होंने संगठन के साथ युवा और किसानों को भी साधने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कहा कि हमारी सरकार गरीबों को छेड़ती नहीं और माफियाओं को छोड़ती नहीं।

सपा, बसपा, कांग्रेस के शासनकाल में दबंग जमीनों पर कब्जा करते थे। लूट-डकैती, भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त थी अब चारों तरफ विकास हो रहा है। वह रविवार को भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।


उन्होंने कहा भाजपा के पास पीएम नरेंद्र मोदी जैसा अच्छा नेता है। 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज कर विजय रथ को आगे बढ़ाएगी। दावा किया कि 2047 तक भाजपा का कमल ही खिलता रहेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। हम सब जब उन्हें सुनते हैं तो ऊर्जा का संचार हो जाता है नया लक्ष्य दिखाई देता है। 2014 में प्रदेश में सपा की सरकार थी। उसे समय गुंडाराज हुआ करता था।

इसका ही असर था कि कार्यकर्ताओं ने 40 विधायकों वाली भाजपा पार्टी को 350 वाली पार्टी बनाया। 2017 में अभूतपूर्व जीत दिलाई। 2022 में सभी विपक्षी दल एक हो गए फिर भी उन्हें हराया। सपा-बसपा और कांग्रेस के शासनकाल में यूपी कैसा था।

वारदात ही वारदात होती थी। लूट, हत्या, डकैती की घटनाओं से प्रदेश घबराया रहता था। उनकी सरकार में दलाल सक्रिय रहते थे। योजनाओं के 100 रुपये में से 75 रुपये खा जाते थे। सड़कों के टेंडर होते थे लेकिन बनती नहीं बनती थीं। लेकिन अब सब कुछ सकुशल है।

युवाओं को रोजगार मिल रहा है। गन्ना किसानों का भला करना ही हमारी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा मैं 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर आया हूं। मुझे 25 जिले दिए गए हैं। जिसमे अमरोहा भी शामिल है। इस बार 80 से 82 सीटें जितनी हैं।

सरकार ने महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया है। इस समय भाजपा की सरकार है, हर कीमत पर महिलाओं की सुरक्षा होगी। गुंडे माफिया जेल के भीतर डाले जा रहे हैं। अमरोहा या यूपी के अन्य जिलों में अब कोई पलायन नहीं करता बल्कि गुंडों और माफिया पलायन कर गए है।

विकास की सुगंध प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच रही है। कहा कि बिजली का बिल आएगा, लेकिन उसे सरकार जमा करेगी। इस दौरान डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं भी सुनीं। एक कार्यकर्ता की मांग पर डिप्टी सीएम ने तिगरी के पक्के गंगा घाट बनाने की घोषणा की।

डिप्टी सीएम का हेलिकॉप्टर नई पुलिस लाइन के मैदान में उतरा। इसके बाद वह बीजेपी कार्यालय पहुंचे। कलक्ट्रेट सभागार में अफसरों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद डिडौली गांव में सर्किट हाउस का शिलान्यास किया।

Recent Posts

Rohit sharam : बड़ी खबर क्या रोहित शर्मा बने रहेंगे टेस्ट कप्तान आया बड़ा अपडेट

JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More

6 hours ago

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

8 hours ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

17 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

18 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

1 day ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

1 day ago