टनकपुर। नेटवर्क
बारिश के चलते पूर्णागिरि मार्ग स्थित किरोड़ा नाले में मंगलवार सुबह स्कूली बच्चों को लेने जा रही बस तेज बहाव में बह गई। बस में सवार चालक कमलेश कार्की व एक अन्य व्यक्ति को गंभीर चोट आई है जिनका सरकारी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
गनीमत रही कि बस में स्कूली बच्चे सवार नहीं थे। जिस कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। ग्रामीणों के मुताबिक बस चालक को कुछ देर रुकने को कहा गया मगर उफनते नाले के बीच वह बस को ले लाया। हादसे में स्कूल बस का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। जेसीबी की मदद से स्कूल बस को खाई से निकाल लिया गया है।
पूर्णागिरि मार्ग पर यातायात भी बंद किया
नाला उफान पर होने की वजह से फिलहाल पूर्णागिरि मार्ग पर यातायात भी बंद किया गया है। कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि सुरक्षा को देखते हुए वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई है। जिले में बारिश के बाद नदियां-नाले उफान पर हैं। बारिश के बाद भूस्खन से सड़कें भी बंद हैं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।
This post was last modified on 16/09/2022 07:00
JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More
Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More
JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More
IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More